प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

लाल किले के पास i20 कार में ब्लास्ट

लाल किले के पास i20 कार में ब्लास्ट... 10 की मौत, कई लोग घायल

Delhi : दिल्ली में लाल किले के पास I20 कार में ब्लास्ट हुआ. जिसके बाद तीन-चार गाड़ियों में भी आग लग गई. जानकारी के मुताबिक, 10 की मौत हो गई है. 24 लोग घायल हैं. पीएम मोदी ने अमित शाह से बात की..

लाल किले के पास i20 कार में ब्लास्ट 10 की मौत कई लोग घायल

लाल किले के पास बड़ा धमाका, 10 की मौत |

Delhi : दिल्ली में लाल किले के पास I20 कार में ब्लास्ट हुआ. जिसके बाद तीन-चार गाड़ियों में भी आग लग गई. जानकारी के मुताबिक, 10 की मौत हो गई है. 24 लोग घायल हैं. पीएम मोदी ने अमित शाह से बात की. 

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया. उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. राजनाथ सिंह ने लिखा कि दिल्ली में कार विस्फोट की घटना बेहद दर्दनाक और परेशान करने वाली है. इस अत्यंत दुःख की घड़ी में, मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

 

दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि आज शाम दिल्ली में हुए विस्फोट में अपनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रभावित लोगों की सहायता अधिकारी कर रहे हैं. गृह मंत्री अमित शाह ने अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की.

 

अमित शाह ने दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की.

 

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोक नायक अस्पताल पहुंचे. 

 

दिल्ली ब्लास्ट पर अमित शाह का बयान आया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफ़िक सिग्नल पर एक हुंडई i20 गाड़ी में विस्फोट हुआ. इस विस्फोट में कुछ पैदल यात्री घायल हो गए और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि कुछ लोगों की जान चली गई है. विस्फोट की सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर, दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं. NSG और NIA की टीमों ने FSL के साथ मिलकर अब गहन जांच शुरू कर दी है. 

 

लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए विस्फोट के बाद फोरेंसिक टीम पहुंची. दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया, आज शाम करीब 6.52 बजे एक धीमी गति से आ रही गाड़ी रेड लाइट पर रुकी. उस गाड़ी में विस्फोट हुआ और विस्फोट की वजह से आस-पास की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा। सभी एजेंसियां, FSL, NIA यहां मौजूद हैं. घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है और कुछ घायल हुए हैं. स्थिति पर नज़र रखी जा रही है. गृह मंत्री का भी फोन आया था और समय-समय पर उनके साथ जानकारी साझा की जा रही है.

 

 

अमित शाह ने IB चीफ से बात की है. धमाके के बात इलाके में अफरातफरी मच गई. धमाके वाली जगह की तस्वीरें भयावह हैं. लाल किला गेट नंबर 1 के पास धमाका हुआ. पुलिस जांच पड़ताल जुटी है. शुरुआती जांच में पता चला कि आज ही दिल्ली से सटे फरीदाबाद में अमोनिया नाइट्रेट बरामद किया गया है. अमोनियम नाइट्रेट केमिकल विस्फोटक बनाने में उपयोग किया जाता है. जांच में पता चला है कि अमोनियम नाइट्रेट अलग – अलग सूटकेस में भरा था. 6 बजकर 55 मिनट पर यह धमाका हुआ. फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. मौके पर पहुंचकर दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. 

 

 

चश्मदीद ने कहा कि मैंने अपने घर से आग की लपटें देखीं और फिर नीचे आकर देखने लगा कि क्या हुआ है? एक ज़ोरदार धमाका हुआ. मैं पास में ही रहता हूँ. एक और चश्मदीद ने बताया कि मैंने अपनी ज़िंदगी में इतना ज़ोरदार धमाका कभी नहीं सुना. मैं धमाके की वजह से तीन बार गिरा. ऐसा लगा जैसे हम सब मर जाएँगे. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, अभी मैं कुछ नहीं बता सकता. इसकी जांच चल रही है.

 

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/sports/regarding-the-t20-world-cup-2026-gautam-gambhir-said-that-the-target-has-not/97192

Related to this topic: