प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भाजपा विधायकों की बैठक में चुनावी रणनीति तय

भाजपा विधायकों की बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए तय हुई रणनीति

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा के विधायक विधानसभा चुनाव तक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से बाहर नहीं रहेंगे।

भाजपा विधायकों की बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए तय हुई रणनीति

BJP |

विधानसभा क्षेत्र से बाहर नहीं जाएंगे विधायक

पश्चिम बंगाल में भाजपा के विधायक विधानसभा चुनाव तक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से बाहर नहीं रहेंगे। वे घर-घर संपर्क करेंगे और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार की तमाम विफलताओं का जिक्र कर वोटरों को अपनी पार्टी के पक्ष में करेंगे।

बिप्लब कुमार की मौजूदगी में हुई बैठक

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार की मौजूदगी में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में हुई भाजपा विधायकों की बैठक में यह तय किया गया।

शीर्ष नेताओं द्वारा उठाए गए मुद्दों पर फोकस

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, विधायकों की बैठक में यह फैसला किया गया कि उन मुद्दों को आम लोगों के बीच बखूबी उठाया जाए, जिन मुद्दों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पश्चिम बंगाल के दौरे में उठाया था।

केंद्र की योजनाओं और भ्रष्टाचार का मुद्दा

भाजपा विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा विकास की विभिन्न योजनाओं के तहत दी गई राशि के दुरुपयोग, राज्य के मंत्रियों और टीएमसी विधायकों-नेताओं के भ्रष्टाचार के मामलों को लोगों के बीच रखेंगे।

कार्यकर्ताओं पर हमले और पुलिस की ज्यादती

इसके साथ ही भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं पर किए जा रहे हमले, पुलिस की ज्यादती, घुसपैठ और बांग्लादेश की सीमा पर बीएसएफ के लिए जमीन नहीं देने जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।

चुनावी प्रक्रिया में बाधा का आरोप

भाजपा विधायक एसआईआर का कार्य कर रहे बीएलओ से लेकर माइक्रो ऑब्जर्वर तक के चुनाव अधिकारियों के साथ कथित जोर-जबरदस्ती, साथ ही चुनाव आयोग के खिलाफ कुप्रचार जैसे मुद्दों को भी जनता के सामने रखेंगे।

कमजोर सीटों पर संगठन को मजबूत करने पर जोर

भाजपा विधायकों की बैठक में उन विधानसभा क्षेत्रों की स्थिति पर भी चर्चा हुई, जहां पार्टी कमोबेश वोट के अंतर से जीतने में पीछे रह गई थी। ऐसे क्षेत्रों में पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं की मदद करने और उनके कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लेने पर जोर दिया गया। बैठक में विधायकों की राय थी कि राज्य में टीएमसी और उसकी सरकार के प्रतिकूल माहौल बना हुआ है। लोगों में सरकार और टीएमसी के प्रति नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़े: GST छूट से पैसेंजर वाहनों की बिक्री तेज

https://www.primenewsnetwork.in/india/passenger-vehicle-sales-rise-due-to-gst-relief/131859

Related to this topic: