Pakistan : इस्लामाबाद। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी अनवारुल हक निर्लज्जता की हदों को पार करते हुए भारत में विस्फोट पर वक्तव्य दिया है..
भारत में दिल्ली से लेकर कश्मीर तक धमाके किए : हक, पाक नेता का शर्मनाक कबूलनामा |
Pakistan : इस्लामाबाद। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी अनवारुल हक निर्लज्जता की हदों को पार करते हुए भारत में विस्फोट पर वक्तव्य दिया है। उन्होंने कहा है कि उसके यहां के आतंकियों ने लाल किले से लेकर कश्मीर के जंगलों तक भारत पर हमला बोला है। हक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिससे पाकिस्तान की पोल खुल जा रही है। उसमें हक ने बलूचिस्तान का भी जिक्र किया है। उसने 10 नवंबर को लाल किले के करीब हुए ब्लास्ट की भी चर्चा की है जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी।
हक के वीडियो में होब उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, मैंने अपनी स्थिति और पद को सही तरह से प्रयोग किया और पीएम नरेंद्र मोदी को एक सबक सिखाया कि अगर बलूचिस्तान में खून बहाने से बाज नहीं आओगे तो हम लाल किले से लेकर कश्मीर में जंगलों तक घुसकर मारेंगे। अल्लाह के करम से हम यह कर चुके हैं और आज वो अभी तक लाशों की गिनती नहीं कर पा रहे हैं।
लाल किला ब्लास्ट सुसाइड अटैक
इसके बाद उसने कहा है, कुछ दिनों बाद हथियारों से लैस शाहीन दाखिल हुए और उन्होंने हमला किया और आज भी वह अभी तक लाशों की गिनती कर रहे हैं हक ने कश्मीर के जंगलों का जिक्र इस साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के लिए किया। अपनी पूरी स्पीच में उन्होंने आतंकियों को शाहीन करके संबोधित किया है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/government-buses-will-run-on-the-roads-of-madhya-pradesh-from-next-year/98185
Madhya Pradesh : इंदौर। मध्य प्रदेश की सड़कों पर 21 साल बाद फिर से सरकारी बसों के चलाने की योजना साकार होने वाली है। सरकार ने इसे जनबस नाम दिया है। एक नया यात्री परिवहन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटिड कंपनी बनाई गई है, जो 25 जिलों में बसों का संचालन करेगी। 18 नवंबर को कंपनी के संचालक मंडल की बैठक में छह हजार से अधिक रूट को मंजूरी दी गई। इस रूट पर 10 हजार 879 बसों का संचालन होगा। इस केंद्रीकृत व्यवस्था की शुरुआत अप्रैल 2026 से इंदौर से शुरू की जाएगी।