चंडीगढ़। पंजाब में रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को दोपहर गिरफ्तार किया।
पंजाब में डीआईजी घूस लेते गिरफ्तार
चंडीगढ़। पंजाब में रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को दोपहर गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी एक हाई प्रोफाइल मामले में बताई जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि स्क्रैप कारोबारी ने रिश्वत लेने की शिकायत दी थी।
प्राप्त समाचारों के अनुसार, मंडी गोबिंदगढ़ के एक स्क्रैप कारोबारी ने भुल्लर पर पांच लाख रुपये महीना लेने के आरोप लगाए थे। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डीआईजी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। इस गिरफ्तारी से पंजाब पुलिस में हड़कंप मच गया है।