महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे की जांच विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की विशेष टीम करेगी।
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे की जांच विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की विशेष टीम करेगी। इस दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चालक दल के सदस्यों समेत सात लोगों की मौत हो गई है।
फ्लाइट रिकॉर्डर और डिजिटल इंजन सिस्टम की होगी जांच
जांच दल मामले की छानबीन के दौरान फ्लाइट रिकॉर्डर, धरती से बढ़ती नजदीकी की चेतावनी का सिस्टम और डिजिटल इंजन इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की जांच करेगी। इसके साथ ही जांच के लिए विमान के संचालकों से एयर फ्रेम और इंजन लाग बुक, वर्क ऑर्डर, ऑन बोर्ड डॉक्यूमेंट और जांच से जुड़े अन्य रिकॉर्ड एकत्र किए जाएंगे।
सबूत जुटाने में जुटी जांच टीम
जांच दल ने नागरिक उड्डयन के महानिदेशक से चालक दल और विमान से जुड़े कागजात मांगे हैं। आगे की जांच के लिए राडार डाटा, सीसीटीवी का फूटेज, एटीसी टेप रिकार्डिंग और हाट लाइन कम्यूनिकेशन प्राप्त करेगा। इसके अलावा जांच दल गवाहों और संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज करेगा।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/ex-manager-arrested-in-bengaluru-for-87-crore-data-theft-from-software-giant/130920
सॉफ्टवेयर कंपनी के सीनियर मैनेजर ने चुराया ₹87 करोड़ का 'सोर्स कोड', FIR दर्ज