प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

राहुल गांधी के बयान पर बोले चिराग पासवान..

'वोट के लिए ध्रुवीकरण की राजनीति..', राहुल गांधी के बयान पर बोले चिराग पासवान

चिराग पासवान ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा लंबे समय तक कांग्रेस का शासन रहा है, इंदिरा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी इन्हीं के परिवार थे.

वोट के लिए ध्रुवीकरण की राजनीति  राहुल गांधी के बयान पर बोले चिराग पासवान

'वोट के लिए ध्रुवीकरण की राजनीति..', राहुल गांधी के बयान पर बोले चिराग पासवान |

Bihar Election : चिराग पासवान ने बुधवार को कहा कि देश में सबसे ज्यादा लंबे समय तक कांग्रेस का शासन रहा है, इंदिरा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी इन्हीं के परिवार थे. उन्होंने मीडिया से बात की. चिराग पासवान ने ये प्रतिक्रिया राहुल गांधी के उस बयान को लेकर दी है, जिसमें राहुल गांधी ने कहा था कि वे सभी शीर्ष 10 फीसदी से आते हैं. सभी नौकरियां उन्हीं के पास जाती हैं. सेना पर उन्हीं 10 फीसदी लोगों का कंट्रोल है. आपको शेष 90 फीसदी आबादी का प्रतिनिधित्व कहीं नहीं मिलेगा.

चिराग पासवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सेना में अगर जाति के नाम पर विभाजन करवाना था तो करवा देते. वोट के लिए ध्रुवीकरण की राजनीति अलग होती है. मगर सेना को कभी भी राजनीति में नहीं लाना चाहिए. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान ने देश की सेना जो बॉर्डर पर शहीद हुए हैं, उनकी भावना को भी ठेस पहुंचाने का काम किया है.

चिराग पासवान ने कहा कि ये उकसाने वाला बयान नहीं है तो क्या है? ये गलत है. मैं बार-बार कह रहा हूं कि आप अपनी राजनीति करिए. जैसा नेपाल में हुआ. क्या आप वैसा देखकर खुश होंगे? इसके पीछे की भावना गलत है. देश में आप अराजकता फैलाने की बाते कर रहे हैं और दूसरी तरफ आप सेना का मनोबल तोड़ने की बात कर रहे हैं.

राहुल गांधी का बयान

राहुल गांधी ने कहा था कि गौर से देखें तो देश की 90 फीसदी आबादी दलित, महादलित, पिछड़ी, अति पिछड़ी या अल्पसंख्यक समुदायों से है. 500 सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट निकालें तो आपको पिछड़े या दलित समुदायों का कोई भी व्यक्ति वहां नहीं मिलेगा. 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पलटवार 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सेना के जवानों का एक ही धर्म है. ‘सैन्य धर्म’ है. इसके अलावा कोई दूसरा धर्म नहीं है. हमारी सेना को राजनीति में न घसीटें. राहुल गांधी के बयान पर राजनाथ सिंह ने प्रतिक्रिया दी. वे बिहार के बांका में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. आरक्षण होना चाहिए. हम आरक्षण का समर्थन करते हैं और इसे गरीबों को दिया है, लेकिन जब सेना की बात आती है तो हमारे सैनिक केवल एक ही धर्म, सैन्य धर्म का पालन करते हैं. इसके अलावा कोई दूसरा धर्म नहीं है. सेना में राजनीति न लाएं. जब भी देश पर संकट आया है, हमारे सैनिकों ने अपने साहस और पराक्रम से भारत को गौरवान्वित किया है.

6 और 11 नवंबर को मतदान

चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी. दो चरणों में चुनाव होंगे, पहले चरण में 18 जिलों के 121 सीटों पर होगी. इसमें गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर शामिल है. दूसरे चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर होगी. इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी, चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया, कशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास शामिल है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/sports/team-india-announced-for-south-africa-series-rishabh-pant-returns/96669

 

Related to this topic: