प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

12वीं छात्रा ने की आत्महत्या

12वीं का पेपर बिगड़ने से दुखी छात्रा ने लगाई फांसी, मौत

बैतूल जिले में 12वीं कक्षा का पेपर बिगड़ने से दुखी एक छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना झल्लार थाना क्षेत्र के चिचोला ढाना गांव की बताई जा रही है।

12वीं का पेपर बिगड़ने से दुखी छात्रा ने लगाई फांसी मौत

Student Suicide |

घर में थी अकेली

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय छात्रा ने 12वीं कक्षा का पेपर दिया था, जो उसके मुताबिक ठीक नहीं हुआ था। घटना के समय वह घर में अकेली थी। उसके माता-पिता दुकान पर थे और छोटा भाई झल्लार गांव के स्कूल गया हुआ था।

 दरवाजा अंदर से था बंद

जब छोटा भाई स्कूल से लौटकर पिता की दुकान पर पहुंचा, तो मां घर गईं। उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो बड़ी मशक्कत के बाद दरवाजा खोला गया।

फांसी के फंदे पर मिली छात्रा

दरवाजा खोलकर अंदर जाने पर छात्रा फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली। मां ने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद छात्रा को फंदे से उतारकर तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया।

 डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

 पेपर को लेकर थी उदास

मृतका के पिता का कहना है कि छात्रा ने पेपर देने के बाद बताया था कि उसका पेपर बिगड़ गया है, जबकि बाकी छात्रों का पेपर अच्छा हुआ है। इसी बात को लेकर वह काफी उदास थी।

 पुलिस जांच जारी

फिलहाल पुलिस ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े: ऑटो सेक्टर में 18% बिक्री उछाल

https://www.primenewsnetwork.in/india/auto-sector-sales-jump-18-in-new-year/140454

Related to this topic: