भोपाल।मध्य प्रदेश में शुरू किए गए तीन नए विश्वविद्यालयों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय नायकों को समर्पित करने पर सियासी विवाद खड़ा हो गया है।
विक्रांत भूरिया ने विरोध किया, कहा- तथ्यों के खिलवाड़
मध्य प्रदेश में शुरू किए गए तीन नए विश्वविद्यालयों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय नायकों को समर्पित करने पर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर तात्या टोपे और रानी अवंतीबाई लोधी को जनजातीय नायक बताया है। सीएम के इस बयान पर आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि मराठा और ओबीसी समाज के महापुरुषों को आदिवासी बताना ऐतिहासिक तथ्यों से खिलवाड़ है। इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश नहीं किया जाना चाहिए।
जनजातीय नायक बताना गलत-
डॉ. विक्रांत भूरिया ने स्पष्ट किया कि तात्या टोपे मराठा समाज से थे, जबकि रानी अवंतीबाई लोधी ओबीसी वर्ग से संबंधित थीं। ऐसे में उन्हें जनजातीय नायक बताना गलत और भ्रामक है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपने बयान पर पुनर्विचार करने की मांग की है।
गरमा गई राजनीति-
इस मुद्दे को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है और आने वाले दिनों में इसे लेकर बयानबाजी और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
यह भी पढ़े: मंगलसूत्र झपटने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
https://www.primenewsnetwork.in/india/main-accused-arrested-in-mangalsutra-snatching-case/131049