देश में बढ़ती महंगाई के बीच गैस कंपनियों ने एक बार फिर आम जनता को झटका दिया है। दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में आज एक रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है।
नई दिल्ली। देश में बढ़ती महंगाई के बीच गैस कंपनियों ने एक बार फिर आम जनता को झटका दिया है। दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में आज एक रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि घरेलू उपयोग वाली पीएनजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
दो दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम
गैस कंपनियों ने सिर्फ दो दिनों के भीतर दूसरी बार सीएनजी के दाम बढ़ाए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत 80.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है, जबकि नोएडा और गाजियाबाद में यह बढ़कर 88.70 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।
तीन दिनों में 3 रुपये महंगी हुई सीएनजी
पिछले तीन दिनों में सीएनजी की कीमतों में कुल 3 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हो चुकी है। इससे पहले 15 मई को भी 2 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई थी, जिससे वाहन चालकों पर खर्च का बोझ लगातार बढ़ रहा है।
पीएनजी और एलपीजी की कीमतें स्थिर
सीएनजी महंगी होने के बावजूद राहत की बात यह है कि घरों में इस्तेमाल होने वाली पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) और एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।
आईजीएल और एमजीएल करती हैं सप्लाई
दिल्ली-एनसीआर में इंड्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) और महाराष्ट्र गैस लिमिटेड (MGL) सीएनजी और पीएनजी की सप्लाई करती हैं। जानकारों के अनुसार देश में 50 प्रतिशत से अधिक प्राकृतिक गैस का आयात किया जाता है। होर्मुज क्षेत्र में तनाव और वैश्विक सप्लाई में कमी के कारण गैस की लागत बढ़ी है, जिसका असर अब उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है।
कंपनियों का तर्क
गैस कंपनियों का कहना है कि लागत बढ़ने के कारण दाम बढ़ाना मजबूरी है। अगर कीमतें नहीं बढ़ाई जातीं तो कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
यह भी पढ़े: सिद्धार्थ का अदिति के लुक पर रिएक्शन
https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/siddharths-loving-reaction-to-aditi-rao-look/205453