प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

राहुल गांधी पीछे की पंक्ति पर बैठे तो..

Republic Day : राहुल गांधी पीछे की पंक्ति पर बैठे तो कांग्रेस ने उठाए सवाल

Republic Day : 77 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पीछे की पंक्ति वाली सीट पर बैठे दिखाई दिए. अब इसी को लेकर कांग्रेस नेता ने सवाल उठा आया है.

republic day  राहुल गांधी पीछे की पंक्ति पर बैठे तो कांग्रेस ने उठाए सवाल

राहुल गांधी पीछे की पंक्ति पर बैठे तो कांग्रेस ने उठाए सवाल |

Republic Day : 77 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पीछे की पंक्ति वाली सीट पर बैठे दिखाई दिए. अब इसी को लेकर कांग्रेस नेता ने सवाल उठाया है. कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने सोमवार को कहा कि हमारे यहां उल्टा है. हमारे यहां विपक्ष के नेता को संसद में नहीं बोलने दिया जाता है. सरकारी कार्यक्रम में उन्हें जो उचित स्थान देना चाहिए. उन्हें नहीं दिया जाता. हमारे लोकतंत्र के लिए अच्छी परंपरा नहीं है.

तारिक अनवर ने कहा कि राहुल गांधी को गणतंत्र दिवस के मौके पर आगे की पंक्ति में नहीं बैठाया गया. यह दुखद नेता विपक्ष का एक प्रोटोकॉल होता है. इसको शैडो प्रधानमंत्री भी कहा जाता है, जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं तब से देश की सारी परंपरा को समाप्त किया जा रहा है. ऐसा कभी नहीं हुआ होगा कि जो मुख्य विपक्षी दल का नेता हो, उन्हें इस तरह के सरकारी समारोह में दूसरी या तीसरी पंक्ति में बैठाया गया हो. चूंकि हमने बहुत हद तक ब्रिटिश पैटर्न को अपनाया है तो वहां नेता प्रतिपक्ष को शैडो प्रधानमंत्री कहा जाता है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/mayawati-said-interference-of-political-people-in-religious-works-has-increase/106184
 

Related to this topic: