प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

कांग्रेस ने आरोपों को निराधार बताया

नेशनल हेराल्ड केस : कांग्रेस ने आरोपों को निराधार बताया

National Herald Case : नई दिल्ली। कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर दर्ज हुई एफआईआर का कड़ा विरोध किया है..

नेशनल हेराल्ड केस  कांग्रेस ने आरोपों को निराधार बताया

कांग्रेस ने आरोपों को निराधार बताया |

National Herald Case : नई दिल्ली। कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर दर्ज हुई एफआईआर का कड़ा विरोध किया है। पार्टी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह मिलकर कांग्रेस के टॉप नेताओं को लगातार निशाने पर ले रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार विपक्ष को डराने-धमकाने और दबाने की राजनीति कर रही है।

 

कांग्रेस का कहना है कि यह सब राजनीति से प्रेरित कार्रवाई है, जिसका मकसद विपक्ष को कमजोर करना है। पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर लिखा, 'मोदी-शाह की जोड़ी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ लगातार डराने-धमकाने और राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति कर रही है, जो खुद असुरक्षित और भयभीत होते हैं, वही दूसरों को डराने की कोशिश करते हैं। नेशनल हेराल्ड मामला पूरी तरह से झूठा और निराधार है। अंततः न्याय की ही जीत होगी। सत्यमेव जयते!'

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/madani-said-that-terms-like-love-land-jihad-were-coined-to-defame-muslims/99357

 

Madhya Pradesh : भोपाल। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने लव जेहाद, लैंड जिहाद और यूथ जिहाद जैसे शब्दों के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई। भोपाल में शनिवार को कहा, जिहाद जैसे मुकद्दस शब्दों को जानबूझकर आतंक और हिंसा से जोड़ा जा रहा है। ये शब्द मुसलमानों को बदनाम करने के लिए गढ़े गए हैं।

 

Related to this topic: