प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस अकेले उतरेगी चुनाव में

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस अकेले ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव अकेले अपने बलबूते लड़ने जा रही है।

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस अकेले ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी

West Bengal Congress |

सभी 294 सीटों पर उतरेगी कांग्रेस

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव अकेले अपने बलबूते लड़ने जा रही है। यह फैसला राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के बीच दिल्ली में हुई अहम बैठक में लिया गया। बैठक में यह तय किया गया कि कांग्रेस राज्य की सभी 294 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और किसी भी दल के साथ चुनावी गठबंधन नहीं करेगी।

खड़गे निवास पर हुई अहम बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निवास पर हुई इस बैठक में राहुल गांधी और खड़गे के अलावा संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद अधीर रंजन चौधरी समेत पश्चिम बंगाल के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

राज्य की राजनीतिक स्थिति पर मंथन

केंद्रीय नेतृत्व ने पश्चिम बंगाल के नेताओं के साथ राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की और जमीनी हालात की जानकारी ली। पश्चिम बंगाल के कांग्रेस नेताओं ने पिछले चुनावों में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा विरोधी दलों, विशेषकर माकपा के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के घटकों के साथ हुए तालमेल से पार्टी को हुए नुकसान का जिक्र किया।

अकेले चुनाव लड़ने पर बनी सहमति

लंबी चर्चा के बाद आखिरकार इस बात पर सहमति बनी कि कांग्रेस इस बार पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी और अपनी स्वतंत्र पहचान के साथ जनता के बीच जाएगी।

संगठन को मजबूत करने पर जोर

बैठक में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने, संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

यह भी पढ़े: मोदी से मिलकर बंगाल BJP नेताओं को संबल

https://www.primenewsnetwork.in/india/modi-meet-boosts-bengal-bjp-leaders/132185

 

Related to this topic: