प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • कानपुर: मेयर प्रमिला पांडेय के पुत्र बंटी पांडेय उर्फ अमित का तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, पिछले साल भी तलवार और फरसे से काटा था केक, अभी तक पुलिस और प्रशासन ने इस मामले में कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं की है
  • संभल: असमोली विधानसभा क्षेत्र के दारापुर गांव में आजाद समाज पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों लोगों ने SP छोड़ आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ली, पंचायत–विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया
  • इटावा: प्रेम संबंधों के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, आरोपी पत्नी वारदात के बाद अपनी नाबालिग बेटी को साथ लेकर प्रेमी संग फरार हो गई, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
  • संभल: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
  • यूपी बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- '11 फरवरी को पेश होगा बजट, आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी प्रस्तुत होगी, हम यूपी को बीमारूपन से ब्रेकथ्रू स्टेट तक लाए'
  • कानपुर: अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत का मामला, प्रसव के बाद नवजात बच्ची को वार्मर मशीन में रखा गया, मशीन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नवजात बच्चा पूरी तरह से झुलसा, बच्चे की मौके पर मौत
  • बस्ती: 2 दिन से लापता दरोगा का मिला शव, नदी में तैरता मिला लापता दरोगा अजय गौड़ का शव, बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में SSI के पद पर तैनात थे दरोगा अजय गौड़
  • संभल: प्रशासन ने काशीराम आवासीय कालोनी में आवासों को मुस्लिम समुदाय के कब्जों से मुक्त कराया, 50 से अधिक आवासों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पिछले 12 साल से किया हुआ था कब्जा
  • हाथरस: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के साथ पथराव भी किया, हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ पर लाठियां बरसाई

डेबिट से आगे बढ़ा क्रेडिट कार्ड उपयोग में

डेबिट कार्ड के मुकाबले क्रेडिट कार्ड का उपयोग बढ़ा

भारत में कर्ज लेकर घी पीने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। इस बात का खुलासा क्रेडिट कार्ड के हालिया उपयोग को लेकर जारी एक रिपोर्ट में हुआ है।

डेबिट कार्ड के मुकाबले क्रेडिट कार्ड का उपयोग बढ़ा

Debit Card vs Credit Card |

खर्च की आदतों में बड़ा बदलाव

देश में आम नागरिकों की खर्च करने की आदतों में कुछ दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अब बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए क्रेडिट कार्ड का सहारा ज्यादा ले रहे हैं। लोग अब डेबिट कार्ड के बजाय 13.5% अधिक खर्च क्रेडिट कार्ड से कर रहे हैं। इसका कारण ऑनलाइन खरीदारी में रिवॉर्ड पॉइंट्स, कैश बैक, और 'अभी खरीदें, बाद में भुगतान करें' (BNPL) सुविधा है। 50,000 रुपये से कम कमाने वाले 93% सैलरीड क्लास भी अब इस पर निर्भर हैं। रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मौसमी खपत में वृद्धि और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के युक्तिकरण के कारण वित्त वर्ष 2026 के शुरुआती नौ महीनों (अप्रैल-दिसंबर) में क्रेडिट कार्ड से होने वाला खर्च 13.57% बढ़कर 17.65 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया। पिछले साल इसी अवधि में यह 15.54 लाख करोड़ रुपए था। अकेले दिसंबर 2025 में ही लोगों ने 2.05 लाख करोड़ रुपए स्वाइप किए। यह साल 2025 में चौथा ऐसा मौका था जब मासिक खर्च 2 लाख करोड़ के पार गया।

RBI के आंकड़े क्या कहते हैं

दिसंबर में खर्च नवंबर की तुलना में बढ़कर 9.04 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ 2.05 ट्रिलियन रुपये तक पहुंच गया, जो 2024 में इसी महीने में 1.89 ट्रिलियन रुपये और नवंबर 2025 में 1.89 ट्रिलियन रुपये था। दिसंबर 2025 में चौथा ऐसा महीना था जब कुल मासिक क्रेडिट कार्ड खर्च 2 ट्रिलियन रुपये के आंकड़े को पार कर गया। बीएफएसआई केयरएज रेटिंग्स के एसोसिएट डायरेक्टर सौरभ भलेराव ने बताया कि "जीएसटी में छूट के कारण क्रेडिट कार्ड सेगमेंट ने इस वर्ष पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया, जिससे अक्टूबर के बाद खर्च में वृद्धि हुई और साथ ही त्योहारों के दौरान भी खर्च में वृद्धि हुई,"। उन्होंने आगे कहा,“पिछले साल, बैंकों ने एक तरह से सफाई अभियान चलाया क्योंकि ऋणदाताओं ने कार्ड जारी करने की प्रक्रिया को पुनर्व्यवस्थित किया। वर्तमान में, बैंक उच्च मूल्य वाले, कम डिफ़ॉल्ट वाले ग्राहकों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।” देश में क्रेडिट कार्ड की कुल संख्या 7.13% बढ़कर 11.57 करोड़ के पार पहुंच गई। दिसंबर 2024 में यह आंकड़ा 10.80 करोड़ था। यानी 2025 में कुल 77 लाख नए कार्ड सिस्टम में जुड़े। एचडीएफसी बैंक 2.57 करोड़ कार्ड्स के साथ मार्केट लीडर बना हुआ है।

यह भी पढ़े: अजित पवार के निधन पर PM मोदी बोले..

https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-on-ajit-pawar-demise-said-he-made-a-huge-contribution-to-maharashtra/130911

 

Related to this topic: