प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

क्रिटिकल मिनरल्स गठबंधन से भारत बनेगा ग्लोबल हब!

क्रिटिकल मिनरल्स गठबंधन से भारत बनेगा ग्लोबल हब! बदलेगी पूरी तस्वीर

India Global Hub : अब क्रिटिकल मिनरल्स दुनिया में ताकत बनने में बड़ी भूमिका अदा करेंगे. इस दिशा में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है..

क्रिटिकल मिनरल्स गठबंधन से भारत बनेगा ग्लोबल हब बदलेगी पूरी तस्वीर

क्रिटिकल मिनरल्स गठबंधन से भारत बनेगा ग्लोबल हब! बदलेगी पूरी तस्वीर |

India Global Hub : अब नए क्रिटिकल मिनरल्स गठबंधन से भारत ग्लोबल हब बनेगा. अमेरिका ने भारत समेत 54 देशों के साथ मिलकर एक नया अंतरराष्ट्रीय खनिज गठबंधन बनाने का ऐलान किया है. 90 प्रतिशत रेयर अर्थ मिनरल्स पर चीन का कब्जा है. अमेरिका ने वॉशिंगटन में आयोजित 2026 क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल किया गया.

इस बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट शामिल हुए. भारत की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत इस नए खनिज गठबंधन का एक अहम केंद्र बनने जा रहा है. इस पहल के तहत दो बड़े मंच बनाए गए हैं. पहला FORGE है. यह पहले के मिनरल्स सिक्योरिटी पार्टनरशिप की जगह लेगा. 

इसके उद्देश्य की बात करें तो खनिजों की कीमत और सप्लाई को सुरक्षित बनाना है. इसकी जिम्मेदारी दक्षिण कोरिया को मिली है. दूसरा मंच Pax Silica है. यह चीन से हटाकर भरोसेमंद देशों तक पहुंचाने पर काम करेगा. 

इसमें सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और हाई-टेक उद्योग शामिल है. भारत के लिए एक बड़े मौके के तौर पर देखा जा रहा है. भारत खनिज खरीदेगा ही नहीं, बल्कि उन्हें साफ करने और प्रोसेस करने का वैश्विक केंद्र भी बनेगा. अमेरिका 30 अरब डॉलर का निवेश करेगा, चीन की जगह भारत जैसे भरोसेमंद साझेदार लेंगे. इसमें खनिज खनन और रिफाइनिंग शामिल है.

इससे पहले अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर टैक्स 25 से 18 प्रतिशत कर दिया है. इससे भारत में बैटरियों, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर से जुड़े उत्पादों का निर्यात बढ़ेगा.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/motion-of-thanks-passed-amid-opposition-disruptions-in-lok-sabha/132092
 


 

Related to this topic: