प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • उत्तराखंड परिवहन विभाग की बड़ी प्लानिंग, विभाग के बेड़े में देहरादून, हरिद्वार को मिलेगी 137 इलेक्ट्रिक बसें, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मिलेंगी बसें
  • देहरादून: अप्रैल से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लगभग 8-9 हेलीकॉप्टर कंपनियां देंगी सेवाएं, IRCTC के सहयोग से होगी ऑनलाइन बुकिंग
  • जालौन: टोल प्लाजा पर कानपुर बार के मंत्री के साथ हुई बदसलूकी, फास्ट टैग विवाद में टोलकर्मियों ने की दबंगई, बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • कानपुर: 9वीं के छात्र का खेत के पास मिला शव, लोअर के नाड़े से गला घोंटकर की हत्या, DCP साउथ ने दिया जल्द खुलासे का भरोसा
  • मऊ: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ भीषण हादसा
  • गाजियाबाद: मशहूर यूट्यूबर अनुराग ने की आत्महत्या की कोशिश, मेरठ हाईवे पर लाइव वीडियो के दौरान 'फाइनल ड्राइव' बोलकर 164 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार
  • कौशांबी: संपत्ति और पैसों के लिए पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, खेत में काम करते समय किया जानलेवा हमला, पोते पर 15 लाख रुपए का कर्ज चुकाने का था दबाव, पुलिस मामले की जांच में जुट गई
  • कानपुर: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो लुटेरों के पैर में लगी गोली, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे, कारतूस और लूट का सामान बरामद
  • फतेहपुर: नई बहू के गृह प्रवेश पर दबंगों ने किया जमकर पथराव, लाठी-सरिया लेकर बारात घर पर हमला, मारपीट में 6 से ज्यादा लोग घायल

निगम कमिश्नर फोटो से साइबर ठगी

निगम कमिश्नर का फोटो लगा साइबर ठगों ने +84 नंबर से इंजीनियर से किया संपर्क

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी में साइबर अपराधी सक्रिय हैं। वे प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को निशाना बना रहे हैं।

निगम कमिश्नर का फोटो लगा साइबर ठगों ने +84 नंबर से इंजीनियर से किया संपर्क

Bhopal, Cybercrime |

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी में साइबर अपराधी सक्रिय हैं। वे प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को निशाना बना रहे हैं। जालसाजों ने इस बार आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) अधिकारियों के साथ-साथ नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन की फोटो का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप पर लोगों से संपर्क किया है। ठगी के इन प्रयासों में वियतनाम के देश कोड (+84) वाले नंबरों का उपयोग किया जा रहा है।

​इंजीनियर को निशाना बनाया

सहायक यंत्री (Assistant Engineer) विजय गोयल ने बताया कि सोमवार को उन्हें एक व्हाट्सएप मैसेज प्राप्त हुआ। इस नंबर की प्रोफाइल पिक्चर (DP) में कमिश्नर संस्कृति जैन की फोटो लगी थी। मैसेज में अंग्रेजी में लिखा था— "हैलो विजय। हाउ आर यू डूइंग। वेयर आर यू एट द मोमेंट?" (Hello Vijay. How are you doing. Where are you at the moment?)  विजय गोयल को नंबर संदिग्ध लगा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत नंबर ब्लॉक कर दिया और इसकी सूचना कमिश्नर को दी।

​पिछले मामलों की जानकारी

​यह पहली बार नहीं है जब कमिश्नर जैन के नाम का दुरुपयोग हुआ है। नवंबर 2025 में भी उनके फर्जी अकाउंट से निगम कर्मचारियों और आम लोगों से पैसों की मांग की गई थी। ​इससे पहले भोपाल पुलिस कमिश्नर और धार कलेक्टर के नाम पर भी इसी तरह की ठगी के प्रयास किए जा चुके हैं। नगर निगम ने अपने सभी कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें स्पष्ट कहा गया है कि वे किसी भी फर्जी कॉल या मैसेज से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध संदेश का जवाब न दें।

यह भी पढ़े: अमित शाह से शुभेंदु अधिकारी की मुलाकात

https://www.primenewsnetwork.in/india/shubhendu-adhikari-meets-union-home-minister/144056

Related to this topic: