प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर दिल्ली

दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर दिल्ली, जानें TOP-10 में किस देश का नाम?

Delhi : दिवाली के त्योहार के बाद दिल्ली एक बार फिर प्रदूषण की चादर से घिर गई है. स्विट्जरलैंड की एयर क्वालिटी फर्म IQAir की रिपोर्ट के मुताबिक..

दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर दिल्ली जानें top-10 में किस देश का नाम

दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर दिल्ली, जानें TOP-10 में किस देश का नाम? |

Delhi : दिवाली के त्योहार के बाद दिल्ली एक बार फिर प्रदूषण की चादर से घिर गई है. स्विट्जरलैंड की एयर क्वालिटी फर्म IQAir की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली का नाम दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर में आ गया है. कोलकाता 8 वें स्थान में है. मुंबई 5 वें स्थान में है. इस लिस्ट में पाकिस्तान के लाहौर और कराची, कुवैत, ताशकंद, दोहा, ऑस्ट्रेलिया का कैनबरा और इंडोनेशिया की जकार्ता का नाम भी शामिल है.

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली की हवा लगातार खराब होती जा रही है. वाहनों के धुएं, पटाखों का धुआं शामिल है. दिल्ली की हवा में जहरीले कण घुले हुए हैं. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का AQI 350 रिकॉर्ड दर्ज हुआ है, जो खराब श्रेणी है. कुछ इलाकों में AQI इससे ऊपर चला गया. इसमें बवाना, जहांगीरपुरी, वज़ीरपुर, अलीपुर और बुराड़ी शामिल है. AQI 401 से ऊपर गया. गंभीर श्रेणी में आ गया.

height=668

गंभीर श्रेणी की हवा हानिकारक

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली - एनसीआर में ग्रीन पटाखें जलाने की इजाजत दी थी. इसके लिए समय सीमा तय की गई थी. 18 से 21 अक्टूबर तक ग्रीन पटाखें जलाने की अनुमति दी गई थी. दिवाली में लोगों ने पटाखे जलाए. जिससे हवा और जहरीली हो गई. पर्यावरण विशेषज्ञों के मुताबिक, तुरंत कदम उठाने की जरूरत है. सर्दियों में प्रदूषण और बढ़ने की संभावना है. डॉक्टरों के मुताबिक, बहुत खराब या गंभीर श्रेणी की हवा शरीर के लिए हानिकारक है. अब दिल्ली में आपातकालीन कदम उठाए जा सकते हैं, दिल्ली सरकार विचार कर रही है. इसमें निर्माण कार्य रोकना और वाहनों के उपयोग को सीमित करना शामिल हो सकता है. 

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/jairam-ramesh-targeted-pm-modi-saying-trump-is-raising-the-issue-of-oil-imports/94831
 

Related to this topic: