प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पुलिसकर्मी ने पत्नी को मौत के घाट उतारा

दिल्ली में पुलिसकर्मी ने आपसी बहस के बाद पत्नी की गोली मारकर की हत्या

दिल्ली के कल्याणपुरी में एक व्यस्त सड़क पर बहस के बाद दिल्ली के एक पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

दिल्ली में पुलिसकर्मी ने आपसी बहस के बाद पत्नी की गोली मारकर की हत्या

File Photo |

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल ने रविवार शाम पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक विवाद के बाद कथित तौर पर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी स्कूटर पर सवार थे तभी उनके बीच कहासुनी हो गई। कॉन्स्टेबल ने स्कूटर रोक कर पत्नी पर गोली चलाई और फरार हो गया।

आसपास के लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

आसपास मौजूद लोगों ने महिला को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपी कॉन्स्टेबल की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। एक अलग घटना में पुलिस ने रविवार को बताया कि मथुरा में एक पारिवारिक समारोह के दौरान एक व्यक्ति की उसके चचेरे भाई ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

लाइसेंसी पिस्तौल के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

सर्किल अधिकारी प्रवीण तिवारी के अनुसार, राजमार्ग पुलिस स्टेशन को घटना की सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है। प्रवीण तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही राजमार्ग पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर और उन्होंने खुद तुरंत घटनास्थल का मुआयना किया। आरोपी को उसकी लाइसेंसी पिस्तौल के साथ मौके पर ही पुलिस हिरासत में ले लिया गया। पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने दावा किया कि उसने मृतक और आरोपी की पत्नी के बीच कथित अवैध संबंध होने के कारण उसकी हत्या की। अधिकारी ने आगे बताया, हम फिलहाल मृतक के शव की जांच कर रहे हैं। आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में गौहत्या पर मद्रास हाई कोर्ट के प्रतिबंध पर लगाई अंतरिम रोक
 

Related to this topic: