प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

1 नवंबर से बकाया बिजली बिल चुकाने पर छूट..

मध्य प्रदेश : 1 नवंबर से बकाया बिजली बिल चुकाने पर छूट मिलेगी

Madhya Pradesh : ग्वालियर। बकायदार उपभोक्तों को  बिजली कंपनी ने बड़ी राहत दी है। इसके अंतर्गत 1 नवंबर से समाधान स्कीम शुरू करने का फैसला किया गया है। यह स्कीम 28 फरवरी तक लागू ..

मध्य प्रदेश   1 नवंबर से बकाया बिजली बिल चुकाने पर छूट मिलेगी

मध्य प्रदेश : 1 नवंबर से बकाया बिजली बिल चुकाने पर छूट मिलेगी |

Madhya Pradesh : ग्वालियर। बकायदार उपभोक्तों को बिजली कंपनी ने बड़ी राहत दी है। इसके अंतर्गत 1 नवंबर से समाधान स्कीम शुरू करने का फैसला किया गया है। यह स्कीम 28 फरवरी तक लागू रहेगी। इस दौरान यानी की चार महीने की योजना के तहत तीन महीने  से अधिक का बिल बकायदारों को सरचार्ज में 100 फीसदी तक की छूट दी जाएगी। स्कीम को दो चरण में लागू किया जाएगा।

इस स्कीम के जरिए कंपनी ग्राहकों को लालच देकर बकाया वसूल करेगी। साथ ही बिल जमा करने के लिए प्रोत्साहित भी करेगी। ताकि कंपनी की वित्तीय स्थिति भी सुधर सके। बिजली कंपनी के अफसर बकाया बसूली पर अधिक सख्ती नहीं करते। इसका बड़ा कारण उपभोक्ताओं का विरोध और जन प्रतिनिधि का दखल है। कुछ उपभोक्ता ऐसे भी हैं जो विभिन्न कारण से बिल जमा नहीं कर पाये हैं।

इससे सरचार्ज बढ़ता है। नई समाधान योजना में स्थायी, अस्थायी, घरेलु, एलटी व एचटी औद्योगिक, कृषि उपभोक्ता शामिल रहेंगे। औद्योगिक कनेक्शन पर केवल एक स्कीम से लाभ लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/gangster-close-to-lawrence-bishnoi-brought-from-america/95470


 

Related to this topic: