प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शमिक भट्टाचार्य को भी चुनाव आयोग पर शक?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद शमिक भट्टाचार्य को भी चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं?

पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य ने विधानसभा चुनाव में हरेक बूथ में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था निश्चित करने के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद शमिक भट्टाचार्य को भी चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं

BJP West Bengal President |

हाई कोर्ट में जनहित याचिका

पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य ने विधानसभा चुनाव में हरेक बूथ में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था निश्चित करने के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। उन्हें चुनाव आयोग पर भी भरोसा नहीं है कि वह हर बूथ पर शांति और निष्पक्षता से चुनाव कराने की व्यवस्था कर पाएगा। उन्हें केंद्रीय बल की क्षमता पर भी संदेह है।

अंतिम वोटर लिस्ट को लेकर चिंता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य का कहना है कि एसआईआर के कार्य के पूरा और अंतिम वोटर लिस्ट तैयार होने में अभी करीब एक महीना बाकी है। अंतिम वोटर लिस्ट के आधार पर बेरोकटोक और स्वच्छ चुनाव हो पाएगा, यह निश्चित नहीं है।

बूथ समीक्षा व्यवस्था पर सवाल

बूथ की समीक्षा करने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग है लेकिन उसने जिस संस्था को यह काम सौंपा था, वह हट गया है। भाजपा सांसद शमिक भट्टाचार्य का कहना है कि चुनाव आयोग को ही चुनाव के पहले ही हर बूथ पर शांति और निष्पक्षता से चुनाव कराने की पुख्ता व्यवस्था कराने के लिए जरूरी कदम उठाना पड़ेगा। केवल एसआईआर का काम पूरा कर देना ही पर्याप्त नहीं है।

बिना बाधा मतदान की मांग

उसे ही हर वोटर हर बूथ तक पहुंच पाए और बिना किसी बाधा के वोट दे पाए, यह सुनिश्चित करना होगा। उसी ही जिम्मेदारी है कि वह बूथ के अंदर और बाहर ऐसी व्यवस्था करें जिससे वोटर को कोई असुविधा या बाधा न हो।

हिंसा से डरा मतदाता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य का कहना है कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी की ओर से चुनावों में बूथों पर की जाने वाली जोरजबरदस्ती, मारपीट और हिंसा की घटना को देखते हुए वोटर आतंकित है।

यह भी पढ़े: पति की मेहनत से बनी अफसर, वर्दी मिलते ही...

https://www.primenewsnetwork.in/state/wife-files-for-divorce-after-husband-supports-her-rise-to-police-officer-post/104632

Related to this topic: