प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रक्षा मंत्री ने टीम को दी बधाई

डीआरडीओ ने किया लंबी दूरी की जमीन पर हमला करने वाली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण

एलआरएलएसीएम स्वदेशी रूप से विकसित मिसाइल है, जिसके सभी उप-प्रणालियों को डीआरडीओ की विभिन्न प्रयोगशालाओं और भारतीय उद्योग भागीदारों द्वारा विकसित किया गया है।

डीआरडीओ ने किया लंबी दूरी की जमीन पर हमला करने वाली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण

चांदीपुर (ओडिशा) । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सोमवार को ओडिशा तट से दूर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल (एलआरएलएसीएम) का सफल परीक्षण किया। एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज में तैनात विभिन्न ट्रैकिंग उपकरणों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, परीक्षण के सभी उद्देश्य पूर्णतः सिद्ध हुए।

रक्षा मंत्री ने टीम को बधाई दी

एलआरएलएसीएम स्वदेशी रूप से विकसित मिसाइल है, जिसके सभी उप-प्रणालियों को डीआरडीओ की विभिन्न प्रयोगशालाओं और भारतीय उद्योग भागीदारों द्वारा विकसित किया गया है। वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान, बेंगलुरु, नोडल प्रयोगशाला है। इस प्रक्षेपण के दौरान डीआरडीओ के वरिष्ठ अधिकारी और भारतीय नौसेना एवं वायु सेना के उपयोगकर्ता प्रतिनिधि उपस्थित थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एलआरएलएसीएम के सफल परीक्षण पर डीआरडीओ टीम और उद्योग भागीदारों को बधाई दी। रक्षा सचिव एवं रक्षा विभाग (अनुसंधान एवं विकास) के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने प्रक्षेपण के दौरान सभी गतिविधियों की निगरानी की। उन्होंने सफल परीक्षण में शामिल सभी टीम सदस्यों को बधाई दी। (एएनआई)

इसे भी पढ़ेंः   अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता , 19 को होंगे हस्ताक्षरः शाहबाज शरीफ

Related to this topic: