प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

1xBet सट्टेबाजी मामले में ईडी ने युवराज सिंह, रॉबि

1xBet सट्टेबाजी मामले में ED ने जब्त की युवराज सिंह, सोनू सूद समेत 7 हस्तियों की 7.93 करोड़ रुपये की संपत्ति

ED ने अवैध विदेशी सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में क्रिकेटर युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा सहित सात मशहूर हस्तियों की 7.93 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां जब्त की है।

1xbet सट्टेबाजी मामले में ed ने जब्त की युवराज सिंह सोनू सूद समेत 7 हस्तियों की 793 करोड़ रुपये की संपत्ति

ED attaches Rs 7.93-cr assets of 7 celebrities including Yuvraj Singh in 1xBet betting case |

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध विदेशी सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में क्रिकेटर युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा सहित सात मशहूर हस्तियों की 7.93 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां जब्त की हैं। इन सात लोगों में उर्वशी रौतेला, सोनू सूद, मिमी चक्रवर्ती, अंकुश हाजरा और नेहा शर्मा भी शामिल हैं।

ईडी ने जब्ती की सात हस्तियों की 7.93 करोड़ रुपये की संपत्ति

प्रवर्तन निदेशालय ने इन सात सेलिब्रिटी की 7,93,60,137.25 रुपये की संपत्ति अटैच की है। इसमें सोनू सूद के 1 करोड़ रुपये, मिमी चक्रवर्ती के 59 लाख रुपये, YWC हेल्थ एंड वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड के ज़रिए युवराज सिंह से जुड़े 2.50 करोड़ रुपये, नेहा शर्मा के 1.26 करोड़ रुपये से ज़्यादा, रॉबिन उथप्पा के 8.26 लाख रुपये, अंकुश हाजरा के 47.20 लाख रुपये और उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला के 2.02 करोड़ रुपये से ज़्यादा शामिल हैं।

एंडोर्समेंट के जरिए अवैध सट्टेबाजी की कमाई छिपाने का आरोप

ईडी ने बताया कि ये प्रचार भुगतान के बदले किए गए थे, जिनका पैसा विदेशी कंपनियों के जरिए घुमाकर दिया गया ताकि अवैध सट्टेबाजी से कमाई गई रकम की असली पहचान छिपाई जा सके। जांच में यह भी सामने आया कि 1xBet भारत में बिना अनुमति काम कर रहा था और सोशल मीडिया, ऑनलाइन वीडियो और प्रिंट मीडिया के जरिए सरोगेट ब्रांडिंग और विज्ञापनों से भारतीय यूजर्स को निशाना बना रहा था। एंडोर्समेंट के भुगतान कई स्तरों में विदेशी मध्यस्थों के जरिए किए गए ताकि पैसे के अवैध स्रोत को छिपाया जा सके।

PMLA के तहत हुई कार्रवाई

ईडी ने यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की है। यह मामला विभिन्न राज्यों की पुलिस द्वारा 1xBet के संचालकों के खिलाफ दर्ज कई एफआईआर के आधार पर दर्ज किया गया था। ईडी के मुताबिक, 1xBet और इसके सरोगेट ब्रांड 1xBat, 1xbat Sporting lines भारत में अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए को बढ़ावा देने और संचालित करने में शामिल थे।

शिखर धवन और सुरेश रैना की संपत्ति भी हो चुकी है जब्त

इससे पहले 6 अक्टूबर 2025 को ईडी ने क्रिकेटर शिखर धवन और सुरेश रैना की 11.19 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। इसमें शिखर धवन की 4.55 करोड़ रुपये और सुरेश रैना की 6.64 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति शामिल थी। अब तक इस मामले में 9 हस्तियों की कुल 19.12 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं।

ईडी ने अवैध सट्टेबाजी के प्रचार को बताया दंडनीय अपराध

ईडी ने कहा कि अवैध सट्टेबाजी और जुआ प्लेटफॉर्म देश की अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं और इन्हें मनी लॉन्ड्रिंग व अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जनता से अपील की गई है कि ऐसे प्लेटफॉर्म से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध लेनदेन या विज्ञापन की सूचना कानून प्रवर्तन एजेंसियों या ईडी को दें। ईडी ने यह भी कहा कि सेलेब्रिटी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स यदि अवैध सट्टेबाजी या जुआ प्लेटफॉर्म का समर्थन या प्रचार करते हैं, तो यह दंडनीय अपराध है और कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/indian-army-to-buy-850-kamikaze-drones-worth-rs-2000-crore/101799

भारतीय सेना 2000 करोड़ रुपये के 850 कामिकाज़े ड्रोन खरीदेगी

Related to this topic: