प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

अनिल अंबानी की आवासीय संपत्ति 'अबोड' कुर्क

ईडी ने अनिल अंबानी की 3,716 करोड़ की पाली हिल संपत्ति की अस्थायी रूप से कुर्क

ईडी ने कारोबारी अनिल अंबानी से जुड़ी पाली हिल स्थित उनकी 3,716.83 करोड़ रुपये की आवासीय संपत्ति को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया।

ईडी ने अनिल अंबानी की 3716 करोड़ की पाली हिल संपत्ति की अस्थायी रूप से कुर्क

ED Seizes Anil Ambani’s ₹3,700 Cr Pali Hill Home in RCom Fraud Case |

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (आरकॉम) बैंक धोखाधड़ी मामले में बुधवार को कारोबारी अनिल अंबानी से जुड़ी पाली हिल स्थित उनकी 3,716.83 करोड़ रुपये की आवासीय संपत्ति को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया। समूह से जब्त की गई संपत्तियों का कुल मूल्य अब 15,700 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

इससे पहले, एजेंसी ने करीब ₹473.17 करोड़ कीमत के मुंबई स्थित 'अबोड' नामक संपत्ति के एक हिस्से को जब्त कर लिया गया था। आरकॉम और उसकी सहयोगी कंपनियों पर घरेलू और विदेशी बैंकों से 40,000 करोड़ से अधिक के लोन लेने और गड़बड़ी करने का आरोप है।

ट्रस्ट के जरिए संपत्ति छिपाने का आरोप

ईडी की जांच में पता चला कि पाली हिल की संपत्ति सहित अन्य संपत्तियों को राइजई ट्रस्ट में शामिल किया गया था - जो अनिल अंबानी के परिवार के सदस्यों का एक निजी पारिवारिक ट्रस्ट है। ऐसा इसलिए किया गया ताकि ऐसा लगे कि अनिल अंबानी इसमें शामिल नहीं हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी अनिल अंबानी की कई संपत्तियों को अटैच किया जा चुका है। इसमें पाली हिल स्थित अन्य प्रॉपर्टी, दिल्ली-एनसीआर के ऑफिस, नोएडा और नवि मुंबई की जमीनें शामिल है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/cm-yogi-rides-500-kmh-maglev-train-in-japan-eyes-tech-partnership/146033

जापान दौरे पर सीएम योगी ने 500 किमी/घंटा की मैग्लेव ट्रेन का लिया अनुभव

Related to this topic: