प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

ग्वालियर में बुजुर्ग से सोने की ठगी

ग्वालियर में नोटों की गड्डी दिखाकर बुजुर्ग महिला से सोने के गहनों की ठगी

ग्वालियर। शहर के बीचव्यस्ततम इलाके महाराज बाड़ा और गांधी गोलंबर के बीच दिनदहाड़े ठगी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है।

ग्वालियर में नोटों की गड्डी दिखाकर बुजुर्ग महिला से सोने के गहनों की ठगी

Elderly Woman Cheated |

ग्वालियर। शहर के बीचव्यस्ततम इलाके महाराज बाड़ा और गांधी गोलंबर के बीच दिनदहाड़े ठगी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दो शातिर महिलाओं ने एक बुजुर्ग महिला को अपनी बातों के जाल में फंसाकर उनके सोने के गहने उतरवा लिए और उन्हें रद्दी कागज की गड्डी थमाकर फरार हो गईं।

ठगी को ऐसे दिया अंजाम

​यह वारदात उस समय हुई जब बुजुर्ग महिला महाराज बाड़ा के पास एक दुकान से पर्स खरीद रही थीं। इसी दौरान दो अज्ञात महिलाएं उनके पास आईं और बेहद नाटकीय अंदाज में उनसे बातचीत शुरू कर दी। ठग महिलाओं ने बुजुर्ग महिला को विश्वास में लेने के लिए एक रुमाल दिखाया, जिसमें नोटों जैसी दिखने वाली गड्डी रखी थी।

बुजुर्ग महिला को झांसा

महिलाओं ने कहा कि उनके पास बहुत सारे पैसे हैं जिन्हें उन्हें गिनना है। उन्होंने बुजुर्ग महिला को सुरक्षित स्थान पर चलने का बहाना बनाया।बातों ही बातों में, उन्होंने महिला को डराया या बहलाया और उनके शरीर से सोने की तीन अंगूठियां और एक सोने की चेन (कुल वजन लगभग 30 ग्राम) उतरवाकर एक पोटली में रखवा लिए।

रुमाल थमाया, जिसपर 500 रु. का नोट लगा था

शातिर ठगों ने बुजुर्ग महिला को वह रुमाल थमा दिया जिसके ऊपर एक 500 रुपये का असली नोट लगा था, ताकि वह असली गड्डी लगे। इसके बाद वे महिलाएं "अभी वापस आते हैं" कहकर वहां से रफूचक्कर हो गईं।

काफी देर नहीं आने पर ​ठगी का अहसास

​जब काफी देर तक महिलाएं वापस नहीं आईं, तो वृद्धा को शक हुआ। उन्होंने जब रुमाल खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। रुमाल के भीतर नोटों की जगह कागज की रद्दी की कतरनें भरी हुई थीं। ऊपर लगे एक नोट के अलावा अंदर कुछ भी नहीं था। इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए अजनबियों की बातों पर भरोसा न करें और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें।

यह भी पढ़े: गड़ा धन के शक में बाबा-भतीजे की पिटाई

https://www.primenewsnetwork.in/india/mla-nephew-baba-beaten-over-buried-cash-suspicion/132794

 

Related to this topic: