प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सुप्रिया सुले ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए

चुनाव आयोग के फैसलों पर सवाल, सुप्रिया सुले ने बुलाई तत्काल सर्वदलीय बैठक की मांग

सुप्रिया सुले ने चुनाव आयोग के फैसलों पर उठे सवालों को चिंताजनक बताया और सरकार से तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की।

चुनाव आयोग के फैसलों पर सवाल सुप्रिया सुले ने बुलाई तत्काल सर्वदलीय बैठक की मांग

NCP-SP leader Supriya Sule (File Photo) |

मुंबई (महाराष्ट्र)। शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (शप) ने बुधवार को इन दावों को 'बेहद चिंताजनक' बताया कि दो चुनाव आयुक्तों ने निर्वाचन आयोग के कई ऐसे निर्णयों पर आपत्ति जताई थी जो कथित तौर पर उनकी जानकारी के बिना लिए गए थे। राकांपा (शप) की सांसद सुप्रिया सुले ने संवाददाताओं से कहा, "यह बहुत ही चिंताजनक है तथा लोकतंत्र के लिए घातक है।"

सुप्रिया सुले की तत्काल सर्वदलीय बैठक की मांग

सुले ने कहा, "सरकार को सभी दलों को भरोसे में लेकर इस मुद्दे पर एक तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए।" पश्चिमी महाराष्ट्र के बारामती निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य ने कहा, "अगर तंत्र ही ढहने वाला है, तो हम इस देश में किस पर भरोसा करें?"

मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर लगाए गंभीर आरोप

उन्होंने एक खबर का हवाला दिया, जिसमें दावा किया गया है कि एसआईआर के दौरान 10 महीनों में दो चुनाव आयुक्तों ने निर्वाचन आयोग के कदमों पर 14 बार आपत्ति जताई थी।  सुले ने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता को 'खत्म' कर दिया है।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर बोला तीखा हमला, 'वोट चोरी' को बताया देशद्रोह

Related to this topic: