गणतंत्र दिवस परेड के दौरान यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
नई दिल्ली। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 77वें गणतंत्र दिवस पर भारत की आन-बान और शान देखने को मिली। गणतंत्र दिवस परेड के दौरान यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
यूरोपीय संघ के दस्ते को देख मुस्कुराईं मुख्य अतिथि उर्सुला वॉन डेर लेयन
एक वक्त ऐसा भी आया जब परेड में यूरोपीय यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन एक दस्ते को देखकर के मुस्कुरा उठीं और ये दस्ता यूरोपीय यूनियन का था। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सूला वॉन डेर लेयन भारत के मेहमान हैं। गणतंत्र दिवस समारोह में उन्हें भारत की संस्कृति को करीब से जानने का मौका मिला। इस दौरान यूरोपीय यूनियन का दस्ता भी भारतीय सैनिकों के साथ परेड में शामिल हुआ।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/ed-attaches-properties-worth-rs-1986-crore-in-money-laundering-probe/130659
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में PACL की करीब 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क