प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

विमानन एफआईपी एआई171 की जांच

नागर विमानन मंत्रालय से एआई 171 विमान दुर्घटना जांच रिपोर्ट में तकनीकी प्रस्तुतियों पर विचार करने का आग्रह

फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स ने नागर विमानन मंत्रालय को पत्र लिखकर एआई 171 विमान दुर्घटना की अंतिम जांच रिपोर्ट के मसौदे में पायलट समुदाय के तकनीकी पक्षों को शामिल करने की मांग की है।

नागर विमानन मंत्रालय से एआई 171 विमान दुर्घटना जांच रिपोर्ट में तकनीकी प्रस्तुतियों पर विचार करने का आग्रह

दुर्घटनाग्रस्त विमान एआई 171 | File Photo

नई दिल्ली (भारत)। फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (एफआईपी) ने नागर विमानन मंत्रालय से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) अपनी जांच रिपोर्ट को अंतिम रूप देने से पहले एआई 171 विमान दुर्घटना पर उसकी तकनीकी प्रस्तुतियों पर औपचारिक रूप से विचार करे। पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में 260 लोगों की मौत हो गई थी। दुर्घटना के संबंध में एएआईबी की जांच अब अंतिम चरण में है।

एआई171 की अंतिम जांच रिपोर्ट के मसौदे की समीक्षा

नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू को शुक्रवार को लिखे एक पत्र में, एफआईपी ने अनुरोध किया कि इस समूह को “एआई171 की अंतिम जांच रिपोर्ट के मसौदे की समीक्षा में एक स्वतंत्र तकनीकी भागीदार” के तौर पर नामित किया जाए। एफआईपी ने कहा, “अब भरोसेमंद सूत्रों से पता चला है कि सरकार या मंत्रालय ने निर्देश दिया है या इस बात पर विचार कर रहा है कि मसौदा रिपोर्ट को बांटने या अंतिम रूप देने से पहले एक स्वतंत्र समिति से उसकी जांच कराई जाए।”

प्रक्रिया में पेशेवर पायलट समुदाय का प्रतिनिधित्व

इस पृष्ठभूमि में संस्था ने कहा कि यदि ऐसी स्वतंत्र समीक्षा तंत्र का गठन किया जा रहा है, तो उसे उस प्रक्रिया में पेशेवर पायलट समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले एक स्वतंत्र तकनीकी हितधारक के रूप में औपचारिक रूप से नामित और प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए।एफआईपी के पत्र पर नागर विमानन मंत्रालय और एएआईबी की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई। 

(इनपुट: भाषा)

यह भी पढ़ेंः युवा कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास के बाहर किया प्रदर्शन

Related to this topic: