प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

होर्मुज स्ट्रेट में गोलीबारी...

होर्मुज स्ट्रेट में गोलीबारी, दो भारतीय जहाज वापस लौटे

Middle East Conflict : होर्मुज की खाड़ी में ईरान ने एक टैंकर पर गोलियां चलाईं. दो भारतीय जहाज बीच रास्ते से ही वापस...

होर्मुज स्ट्रेट में गोलीबारी दो भारतीय जहाज वापस लौटे

होर्मुज स्ट्रेट में गोलीबारी, दो भारतीय जहाज वापस लौटे |

Middle East Conflict : होर्मुज की खाड़ी में ईरान ने एक टैंकर पर गोलियां चलाईं. दो भारतीय जहाज बीच रास्ते से ही वापस लौट गए. ईरान ने शनिवार को ऐलान किया कि वह होर्मुज पर सख्त पाबंदियां लागू करेगा. उसने कहा कि उनके बंदरगाहों और जहाजों पर अमेरिका की नाकेबंदी है.  

इसीलिए ईरान ने यह फैसला लिया है. इस ऐलान के कुछ समय बाद ही ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के हथियारबंद छोटी नावें एक टैंकर के पास आते ही गोलियां चला दीं. इस पर ब्रिटेन की मिलिट्री के UKMTO यानी यूके मेरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर का कहना है कि जिस टैंकर पर गोलियां चलीं, जहाज के स्टाफ को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. 

होर्मुज की खाड़ी में बढ़ा तनाव 

हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि जहाज का नाम क्या है और कहां से आया है? टैंकर ट्रैकर्स नाम की वेबसाइट है, जो समुद्र में जहाजों लोकेशन ट्रैक करने का काम करती है. इस वेबसाइट के मुताबिक, टैंकर ट्रैकर्स नाम की वेबसाइट है, जो समुद्र में जहाजों लोकेशन ट्रैक करने का काम करती है.

इस वेबसाइट के मुताबिक, दो भारतीय जहाज होर्मुज की खाड़ी से गुजर रहे थे, तभी गोलीबारी हुई और दोनों जहाजों ने अपना रास्ता बदल दिया. ईरान के इस फैसले के बाद से खाड़ी में फिर से तनाव बढ़ गया है. उसका कहना है कि बिना उसकी इजाजत के कोई जहाज होर्मुज से नहीं गुजर सकेगा. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/plot-to-weaken-democracy-defeated-priyanka-gandhi/175385

Related to this topic: