प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

3 करोड़ बिजली बिल घोटाले में पहली गिरफ्तारी

3 करोड़ के बिजली बिल घोटाले में 4 साल बाद पहली गिरफ्तार 4 अधिकारी अब भी फरार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली बिल से जुड़े करोड़ों रुपये के घोटाले में पुलिस को चार साल बाद पहली बड़ी सफलता मिली है।

3 करोड़ के बिजली बिल घोटाले में 4 साल बाद पहली गिरफ्तार 4 अधिकारी अब भी फरार

Electricity Bill Scam |

घोटाला करीब तीन करोड़ रुपये का-

छत्तीसगढ़ में बिजली बिल से जुड़े करोड़ों रुपये के घोटाले में पुलिस को चार साल बाद पहली बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित CG Electricity Bill Scam में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि मामले में नामजद चार अधिकारी अब भी फरार हैं। जानकारी के मुताबिक, यह घोटाला करीब तीन करोड़ रुपये का है। यह चार साल पहले बिजली कंपनी के भीतर अंजाम दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में सुनील केरकेट्टा को गिरफ्तार किया है, जो उस समय बिजली कंपनी में लाइनमैन के पद पर काम कर रहा था।

सरकारी राजस्व को भारी नुकसान-

जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने मिलीभगत कर बिजली उपभोक्ताओं के बिलों में हेराफेरी की। फर्जी एंट्री, कम बिल जनरेट करना और राशि का गबन कर सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाया गया।

अब भी फरार हैं चार अधिकारी-

पुलिस के अनुसार, इस घोटाले में कुल पांच आरोपियों के नाम सामने आए थे, जिनमें से एक की गिरफ्तारी हुई है। वहीं, चार अधिकारी अब भी फरार हैं। उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

जरूरत पर संपत्ति कुर्की भी-

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर संपत्ति कुर्की जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है।

हलचल तेज, उच्चस्तरीय जांच की मांग-

तीन करोड़ के इस घोटाले के उजागर होने के बाद बिजली विभाग और प्रशासन में हलचल मच गई है। विपक्ष ने मामले में उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़े: सतपुड़ा से बांधवगढ़ जाएंगे 27 बायसन

https://www.primenewsnetwork.in/india/27-bisons-to-be-sent-from-satpura-to-bandhavgarh/105653

Related to this topic: