प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अटैक, स्ट्रोक से बचाने वाली पहली टैबलेट मंजूर..

Heart Attack, स्ट्रोक से बचाने वाली पहली टैबलेट मंजूर

Medicine for Heart Attack : अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने राइबेल्सस को हार्ट अटैक और स्ट्रोक में इस्तेमाल करने की मंजूरी दी है। इस दवा को डेनमार्क की प्रमुख दवा कंपनी नोवो नारडिक्स ने बनाया..

heart attack स्ट्रोक से बचाने वाली पहली टैबलेट  मंजूर

Heart Attack, स्ट्रोक से बचाने वाली पहली टैबलेट मंजूर |

Medicine for Heart Attack : एजेंसी, वाशिंगटन। अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने राइबेल्सस को हार्ट अटैक और स्ट्रोक में इस्तेमाल करने की मंजूरी दी है। इस दवा को डेनमार्क की प्रमुख दवा कंपनी नोवो नारडिक्स ने बनाया है। इसे पहली बार 2019 में ब्लड सुगर के नियंत्रण के लिए लाया गया था। हालांकि नये अध्ययन में यह पाया गया कि यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को भी कम करती है।

शोध में पाया गया कि यह दवा के प्रयोग से दिल के गंभीर रोग का खतरा 14 फीसदी तक घटता है। इस शोध में ऐसे लोगों को भी शामिल किया गया था, जिन्हें पहले हार्ट अटैक या स्ट्रोक नहीं हुआ था। हालांकि शोध के दौरान कई मरीजों को मितली या उल्टी हुई। हालांकि शोघकर्ताओं का कहना है दिल की सुरक्षा इन हल्के दुष्प्रभावों से अधिक जरूरी है। अमेरिका की नार्थ केरोलिना विवि के प्रोफेसर डॉ. जान  वी ब्यूज ने कहा कि डायबिटीज के मरीज में दिल की बीमारी का खतरा अधिक होता है।

यह नई गोली उन्हें बड़ी राहत देगी। राइबेल्सस पहली ओरल रिसेप्टर एगोनिस्ट दवा है। इसका मतलब है यह अटैक, स्ट्रोक कम करने वाली पहली गोली है। अब तक दिल की सुरक्षा के लिए ओजेम्पिक, बेगोबी   इंजेक्शन के रूप में ही उपलब्ध थी। राइबेल्सस में वही तत्व हैं, जो ओजेम्पिक में होता है।

यह भी पढ़ें :  https://www.primenewsnetwork.in/india/rahul-gandhi-said-in-begusarai-that-if-the-india-alliance-comes-to-power-it-will/96290


 

Related to this topic: