प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

फ्लिपकार्ट ने लॉन्च किया जीरो कमीशन मॉडल

Flipkart ने लॉन्च किया जीरो कमीशन मॉडल, अब 1,000 रुपए से कम के प्रोडक्ट होंगे सस्ते

Flipkart : दुनिया की ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फ्लिपकार्ट ने 1,000 रुपये से कम कीमत के उत्पादों के लिए जीरो कमीशन मॉडल की शुरुआत की है..

flipkart ने लॉन्च किया जीरो कमीशन मॉडल अब 1000 रुपए से कम के प्रोडक्ट होंगे सस्ते

Flipkart ने लॉन्च किया जीरो कमीशन मॉडल, अब 1,000 रुपए से कम के प्रोडक्ट होंगे सस्ते |

Flipkart : दुनिया की ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी "Flipkart" ने 1,000 रुपये से कम कीमत के उत्पादों के लिए जीरो कमीशन मॉडल की शुरुआत की है। यह मॉडल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपना व्यवसाय शुरू करने वाले लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। "फ्लिपकार्ट" पर उत्पादों की सप्लाई मे कमीशन से राहत मिलने पर ग्राहकंयक सामान पहले से ज्यादा सस्ते मिलने की संभावना जतायी जा रही है। यह नया मॉडल "फ्लिपकार्ट" के किफायती दामों पर सामग्री उपलब्ध कराने वाले मंच "शॉप्सी" पर भी लागू किया गया है। अब "शॉप्सी" पर सभी उत्पादों पर, चाहे कीमत कुछ भी हो, कमीशन नहीं लगेगा।

"Flipkart" ने अपने प्लेटफार्म पर उत्पादों के सेलर रेट कार्ड में बड़ा बदलाव किया है। ऑनलाइन सेलिंग को ज्यादा प्रतिस्पर्धी और विकास आधारित बनाने के लिए इस मॉडल से लागत की व्यवस्था को सरल बनाया गया है। देशभर में छोटे एवं मध्यम उद्यमों के लिए फ्लिपकार्ट का मूल्य प्रस्ताव (वैल्यू प्रपोजिशन) मजबूत बनाया गया है। रेट कार्ड में रणनीतिक बदलाव से फ्लिपकार्ट के हाइपरवैल्यू प्लेटफॉर्म शॉप्सी पर व्यापक प्रभाव पड़ा है। शॉप्सी पर सभी उत्पादों पर जीरो कमीशन मॉडल लागू किया गया है, चाहे उत्पाद की कीमत कुछ भी हो।

फ्लिपकार्ट का उद्देश्य इस क्षेत्र का समर्थन करना

​फ्लिपकार्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस चौधरी ने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र भारत की जीडीपी में लगभग 30 प्रतिशत योगदान करता है। फ्लिपकार्ट का उद्देश्य इस क्षेत्र का समर्थन करना, बाधाओं को दूर करना और अधिक क्षेत्रीय व उभरते ब्रांडों को डिजिटल अर्थव्यवस्था में भरोसे के साथ प्रवेश करने में सक्षम बनाना है।

फ्लिपकार्ट ने इस बदलाव की जानकारी देते हुए बताया कि, इस नई व्यवस्था के तहत 1,000 रुपये से कम मूल्य वाले उत्पाद सूचीबद्ध करने वाले सभी योग्य विक्रेताओं से कमीशन शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) का समर्थन करना, उन्हें ग्राहकों को सस्ता सामान उपलब्ध कराने में मदद करना और साथ ही व्यापार करने की लागत को अधिक कुशलतापूर्वक प्रबंधित करना है। कंपनी ने कहा कि इस कदम से विक्रेताओं के लिए व्यापार करने की लागत लगभग 30 प्रतिशत तक कम हो सकती है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/fake-currency-was-being-printed-at-home-in-bhopal/97769

Related to this topic: