Trade Deal : भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच फ्री ट्रेड डील का ऐलान हो गया है. पीएम मोदी ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा..
भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच फ्री ट्रेड डील का ऐलान, PM मोदी बोले - 'इंडो पैसिफिक में सहयोग का दायरा बढ़ेगा' |
Trade Deal : भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच फ्री ट्रेड डील का ऐलान हो गया है. पीएम मोदी ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की. पीएम मोदी ने मंगलवार को संबोधित करते हुए कहा कि आज 27 तारीख है, ये सुखद संयोग है कि आज ही के दिन यूरोपियन यूनियन के 27 देशों के साथ भारत ये FTA कर रहा है.
उन्होंने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग में नए अवसर पैदा करेगा और सर्विस सेक्टर के बीच सहयोग को और प्रबल करेगा. ये FTA हमारे किसानों, छोटे उद्योगों की यूरोपियन मार्केट तक पहुंच आसान बनाएगा. मैन्युफैक्चरिंग में नए अवसर पैदा करेगा और सर्विस सेक्टर के बीच सहयोग को और प्रबल करेगा.
'8 लाख से अधिक भारतीय यूरोपीय यूनियन के देशों में रह रहे'
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत और यूरोपियन यूनियन के संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है. साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, आर्थिक तालमेल और लोगों के बीच मजबूत संबंधों के चलते हमारी साझेदारी नई उच्चाइयों तक पहुंच रही हैं. आज हमारे बीच 180 बिलियन यूरो का ट्रेड है. 8 लाख से अधिक भारतीय यूरोपीय यूनियन के देशों में रह रहे हैं और सक्रिय योगदान दे रहे हैं. आज भारत ने अपने इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट संपन्न किया है.
पीएम मोदी ने कहा कि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन इस अभूतपूर्व भारत यात्रा पर आए हैं. उनका स्वागत करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है. कल ऐतिहासिक क्षण था, जब पहली बार यूरोपीय यूनियन के नेता भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/the-strength-of-self-reliant-india-on-the-path-of-duty/130626