प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गैस कंपनियां पीएनजी कनेक्शन बढ़ा रही

पीएनजी कनेक्शन लेने को प्रेरित कर रही गैस कंपनियां

नई दिल्ली। देश में रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती मांग को देखते हुए केन्द्र सरकार ने आम शहरियों को पाइप से आपूर्ति होने वाली रसोई गैस (पीएनजी) का कनेक्शन लेने को प्रोत्साहित करने की योजना तैयार की है।

पीएनजी कनेक्शन लेने को प्रेरित कर रही गैस कंपनियां

Fuel Management |

नई दिल्ली। देश में रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती मांग को देखते हुए केन्द्र सरकार ने आम शहरियों को पाइप से आपूर्ति होने वाली रसोई गैस (पीएनजी) का कनेक्शन लेने को प्रोत्साहित करने की योजना तैयार की है। इसके तहत 31 मार्च से पहले पीएनजी का उपयोग शुरू करने पर 500 रुपये तक की गैस मुफ्त मिलेगी। केन्द्र सरकार पहले से ही PNG कनेक्शन धारकों की LPG सिलेंडर की आपूर्ति पर रोक लगा दी है। यह कदम गैस की खपत को संतुलित करने के लिए उठाया गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने यह जानकारी दी।

एलपीजी संकट के बीच बढ़ावा

एलपीजी आपूर्ति संकट के बीच शहरी गैस वितरण कंपनियों ने उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के बजाय पाइप से मिलने वाली रसोई गैस (पीएनजी) को अपनाने के लिए प्रोत्साहन योजनाएं शुरू की हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा, इंद्रप्रस्थ गैस लि. दिल्ली और आसपास के शहरों में पीएनजी कनेक्शन लेने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को 31 मार्च से पहले उपयोग शुरू करने पर 500 रुपये तक की मुफ्त गैस दे रही है।

रजिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी में छूट

मुंबई स्थित महानगर गैस लि. ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 500 रुपये का पंजीकरण शुल्क माफ करने और वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं के लिए एक से पांच लाख रुपये तक की सुरक्षा जमा राशि में छूट देने की घोषणा की है। गेल इंडिया और भारत पेट्रोलियम जैसी कंपनियों ने भी पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए ऐसे प्रोत्साहन शुरू किए हैं।

PNG वालों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

केन्द्र सरकार ने PNG कनेक्शन धारकों की LPG सिलेंडर की आपूर्ति पर पहले से ही रोक लगा दी है। गैस संकट के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए जारी आदेश में कहा था कि जिन उपभोक्ताओं के घर में पाइप वाली रसोई गैस यानी PNG का कनेक्शन है, उन्हें LPG सिलेंडर नहीं मिलेगा। जिन उपभोक्ताओं के पास PNG कनेक्शन और LPG सिलेंडर दोनों हैं, उन्हें एलपीजी सिलेंडर को सरेंडर करना पड़ेगा। रसोई गैस डीलरों को इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है। डीलर्स से कहा गया है कि जिनके पास पीएनजी कनेक्शन है, उन्हें सिलेंडर न दें।

बुकिंग बढ़ने से बिगड़ी व्यवस्था

गैस की किल्लत के बीच पूरे देश में एलपीजी बुकिंग में आई तेजी से आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। पेट्रोलियम मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार दैनिक LPG बुकिंग में भारी उछाल आया है, जिसका मुख्य कारण घबराहट है। पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू होने से पहले जहां औसत बुकिंग 55.7 लाख थी, वहीं अब यह बढ़कर 75.7 लाख हो गई है।

PNG से कम होगा दबाव

इसे देखते हुए सरकार पीएनजी को प्रोत्साहित कर रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश भर में लगभग 60 लाख परिवारों के आस-पास PNG कनेक्टिविटी उपलब्ध है। सरकार की तरफ से कहा गया कि लोग PNG कनेक्शन लें, क्योंकि इससे LPG पर पड़ने वाला कुछ दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी। सरकार ने कहा कि बचाए गए LPG सिलेंडरों को अन्य उपभोक्ता क्षेत्रों में उपयोग के लिए भेजा जा सकता है, जहां PNG कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं है।

यह भी पढ़े: पश्चिम बंगाल चुनाव: 2500 केंद्र बल तैनात

https://www.primenewsnetwork.in/state/west-bengal-polls-2500-central-forces-deployed/149728

Related to this topic: