प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर बोले गिरिराज सिंह

'हिंदुओं के लिए बहुत देश नहीं...', RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर बोले गिरिराज सिंह

Mohan Bhagwat Statement : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा कि देश में भी हिंदुओं को एक होना चाहिए।

हिंदुओं के लिए बहुत देश नहीं rss प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर बोले गिरिराज सिंह

'हिंदुओं के लिए बहुत देश नहीं...', RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर बोले गिरिराज सिंह |

Mohan Bhagwat Statement : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा कि "देश में भी हिंदुओं को एक होना चाहिए और दुनिया के हिंदुओं को भी। हिंदुओं के लिए बहुत देश नहीं हैं। बंगाल में इस बार का जो चुनाव होगा वो आर-पार का चुनाव होगा। यहां बंगाल के हर घर में एक गोपाल पाठा बनना होगा. नहीं तो वो(TMC) कत्ल करवा देगी"

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि "संघ में आमतौर पर 75 साल की उम्र के बाद किसी पद पर नहीं रहने की परंपरा है। संघ का नेतृत्व करने वाला शख्स हमेशा हिंदू ही होगा, फिर चाहे उसकी जाति कुछ भी हो। सरसंघचालक बनने के लिए क्षत्रिय, वैश्य शूद्र या ब्राह्मण होना कोई योग्यता नहीं है, जो हिंदू संगठन के लिए काम करता है, वही सरसंघचालक बनता है। आरएसएस का शीर्षतम पद बेहतर से बेहतर उम्मीदवार को ही मिलता है।"

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि "RSS का काम प्रचार करना नहीं, बल्कि समाज में संस्कार विकसित करना है। जरूरत से ज्यादा प्रचार से दिखावा और फिर अहंकार आता है। कोई स्थिति नहीं आई, जब किसी को जबरन रिटायर करना पड़ा हो।" 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/piyush-goyal-statement-boeing-already-has-billion-worth-of-plane-orders/132556

Related to this topic: