प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

सोना और चांदी में जबरदस्त उछाल

सोना और चांदी में जबरदस्त उछाल, गोल्ड 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार

वैश्विक तनाव और कमजोर डॉलर के बीच बुधवार को सोने और चांदी की कीमतें ताजा रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं।

सोना और चांदी में जबरदस्त उछाल गोल्ड 158000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार

Gold and silver prices surge, gold crosses Rs 1,58,000 per 10 grams |

मुंबई। वैश्विक तनाव और कमजोर डॉलर के बीच बुधवार को सोने और चांदी की कीमतें ताजा रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं। MCX पर गोल्ड ₹1.53 लाख के पार पहुंच गयी जबकि चांदी (999, प्रति 1 किलो) के भाव 3 लाख 20 हजार के पार पहुंच गए हैं।

सोना 6,818 रुपए बढ़कर 1,54,227 रुपए पर हुआ बंद

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोना आज 1,55,204 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला था। हालांकि इसके बाद इसके दाम में थोड़ी गिरावट आई और ये 6,818 रुपए बढ़कर 1,54,227 रुपए पर बंद हुआ। सोना इस साल अब तक 21,032 रुपए महंगा हो चुका है। कल ये 1,47,409 रुपए पर था।

चांदी 9,752 रुपए बढ़कर 3,19,097 रुपए पर हुआ बंद

चांदी आज 3,20,075 रुपए किलो पर ओपन हुई थी। हालांकि इसके बाद इसकी कीमत में भी थोड़ी कमी आई और ये 9,752 रुपए बढ़कर 3,19,097 रुपए पर बंद हुई। इससे पहले कल ये 3,09,345 रुपए पर थी। चांदी इस साल सिर्फ 21 दिनों में ही 88,677 रुपए महंगी हो चुकी है। सोने-चांदी के दाम लगातार तीसरे दिन अपने ऑलटाइम हाई पर हैं।

2026 में 1,90,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता सोना

सर्राफा मार्केट विशेषज्ञों के अनुसार, अगर अमेरिकी टैरिफ और मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ता है, तो सोना 2026 में 1,90,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी 4 लाख रुपए तक जा सकती है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/ed-director-will-hold-a-meeting-with-ed-officials-in-kolkata/105833

शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार तीसरे दिन जारी

Related to this topic: