प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • संभल: रंगदारी वसूलने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज, शारीरिक शोषण का आरोप लगा कर सिपाही से वसूले थे साढ़े तीन लाख रुपए, सिपाही की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज
  • कानपुर: कल्याणपुर थाने में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, शिक्षकों और छात्रों की पुरानी लड़ाई के चलते प्रदर्शन, मामले में पुलिस ने कहा- 'छात्रों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया, दोनों पक्षों को बैठाकर सुलह का प्रयास किया जा रहा, घटना की पूरी जांच की जा रही है'
  • बरेली: कई टन गन्ने से लदा ट्रक कार पर पलटा, हाइड्रा से हटाया गया ट्रक, घंटों की मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे से रिटायर्ड दरोगा को सुरक्षित निकला
  • लखनऊ: BSP सुप्रीमो मायावती ने पार्टी की राज्य स्तरीय बैठक बुलाई, पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठन पर होगी चर्चा, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति
  • देहरादून: 4.75 करोड़ के GST चोरी का बड़ा खुलासा, सात फर्मों पर राज्य कर विभाग की छापेमारी, बिना माल सप्लाई के बनाए जा रहे थे बिल, कार्रवाई के दौरान 1.10 करोड़ रुपये जमा, मामले में राज्य कर विभाग की जांच जारी
  • देहरादून: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी का आज उत्तराखंड दौरा, देहरादून में बजट को लेकर महिलाओं से करेंगे संवाद, BJP प्रदेश कार्यालय में दोपहर 1 बजे होगा कार्यक्रम
  • नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर गिरी देहरादून में गंदगी की गाज, शहरी विकास विभाग ने नगर निगम के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना को हटाया, शहर की सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर की कार्रवाई
  • आजमगढ़: पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक शातिर हिस्ट्रीशीटर गोतस्कर गोली लगने से घायल, साथी गोतस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, 0.315 बोर का तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद
  • चंदौली: रेलवे कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस, पुरानी पेंशन बहाली और कर्मचारी एकता के समर्थन में प्रदर्शन, 8 फरवरी 2026 को पटना कूच करने का ऐलान, बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी रहे शामिल

सोने-चांदी बढ़ीं, आयुर्वेद दवाएं महंगी

सोने-चांदी की कीमतें बढ़ने से महंगी हुईं आयुर्वेदिक दवाएं

सोने-चांदी की रिकॉर्ड तोड़ कीमतों का असर अब स्वास्थ्य क्षेत्र, विशेषकर आयुर्वेद पर पड़ रहा है। सोना, चांदी और मोती महंगे होने के कारण आयुर्वेदिक दवाओं के दाम में भी अब बढ़ोतरी होने लगी है।

सोने-चांदी की कीमतें बढ़ने से महंगी हुईं आयुर्वेदिक दवाएं

Ayurvedic Bhasma |

भस्म युक्त दवाओं पर बढ़ती महंगाई का असर

सोने-चांदी की रिकॉर्ड तोड़ कीमतों का असर अब स्वास्थ्य क्षेत्र, विशेषकर आयुर्वेद पर पड़ रहा है। सोना, चांदी और मोती महंगे होने के कारण आयुर्वेदिक दवाओं के दाम में भी अब बढ़ोतरी होने लगी है। देश की प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद में कई दवाओं के उत्पादन में स्वर्ण भस्म और रजत भस्म का उपयोग होता है। हाल के महीनों में सोना, चांदी और मोती की कीमतें बढ़ने से भस्म युक्त दवाएं काफी महंगी हो गई हैं। आयुर्वेदिक में कई दवाओं के उत्पादन में स्वर्ण भस्म और रजत भस्म का उपयोग होता है। खासकर कमजोरी दूर करने और शरीर को सशक्त बनाने वाली कई आयुर्वेदिक औषधियों में इनका प्रयोग जरूरी माना जाता है।

गंभीर बीमारियों के इलाज में होती हैं इस्तेमाल

हृदय रोग, तंत्रिका तंत्र की समस्याओं, कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज में भी भस्म युक्त आयुर्वेदिक दवाएं प्रयोग में लाई जाती हैं। कीमती धातुओं के महंगे होने के कारण स्वर्ण और रजत भस्म से निर्मित लगभग 50 से अधिक आयुर्वेदिक दवाओं की बिक्री में 65 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। इससे गंभीर बीमारियों के इलाज में मरीजों को परेशानी हो रही है।

डॉक्टरों को बदलनी पड़ रही दवा

आयुर्वेदिक चिकित्सक अब महंगी भस्म वाली दवाओं के स्थान पर मजबूरी में बिना धातु और रत्न की भस्म वाली सामान्य आयुर्वेदिक दवाएं लिख रहे हैं स्वर्ण भस्म की कीमतों में बीते एक साल में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहले इसकी कीमत 15 से 19 हजार रुपये प्रति ग्राम थी, जो अब बढ़कर 29 हजार रुपये तक पहुंच गई है वाराणसी बना स्वर्ण-रजत भस्म का बड़ा केंद्र उत्तर प्रदेश में वाराणसी में स्वर्ण और रजत भस्म का अच्छा-खासा कारोबार होता है। लहुराबीर, गुरुबाग, लंका और कबीरचौरा क्षेत्र के दवा बाजारों में इसके कई ब्रांड उपलब्ध हैं।

ब्रांड के अनुसार कीमतों में बड़ा अंतर

अलग-अलग दुकानों में स्वर्ण भस्म की कीमतों में काफी अंतर है। पतंजलि की एक ग्राम स्वर्ण भस्म करीब 19,450 रुपये में मिलती है, जबकि वैद्यनाथ की एक ग्राम स्वर्ण भस्म की कीमत लगभग 29,300 रुपये है। वहीं धूतपापेश्वर ब्रांड की स्वर्ण भस्म करीब 27 हजार रुपये में उपलब्ध है।

कम मात्रा, फिर भी बढ़ा आर्थिक दबाव

आयुर्वेद चिकित्सकों का कहना है कि स्वर्ण भस्म बहुत कम मात्रा में ली जाती है, आमतौर पर रोजाना 15 से 30 मिलीग्राम। कुल खर्च ज्यादा नहीं लगता, लेकिन कीमतों में बढ़ोतरी से मरीजों पर आर्थिक दबाव जरूर बढ़ा है। यही स्थिति चांदी से बनने वाली रजत भस्म की भी है।

सोने की कीमतों का सीधा असर लागत पर

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के आयुर्वेद विभाग के एक चिकित्सक के अनुसार, स्वर्ण भस्म शुद्ध सोने से तैयार की जाती है। ऐसे में जब अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में सोने के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचते हैं, तो इसका सीधा असर दवा की लागत पर पड़ता है। स्वर्ण भस्म बनाने की प्रक्रिया बेहद जटिल और समय लेने वाली होती है।

यह भी पढ़े: भारत-ईयू फ्री ट्रेड से लाभ: मूडीज़

https://www.primenewsnetwork.in/india/india-eu-free-trade-deal-positive-moody/131176

Related to this topic: