प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होगा स्टेशन

गोमतीनगर स्टेशन का संचालन निजी हाथ को सौंपा जाएगा

पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल विहारी वाजपेयी की परिकल्पना के अनुरूप निर्मित राजधानी लखनऊ के अत्याधुनिक गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जिम्मा निजी क्षेत्र को सौंपा जाएगा।

गोमतीनगर स्टेशन का संचालन निजी हाथ को सौंपा जाएगा

गोमतीनगर स्टेशन का संचालन निजी हाथ को सौंपा जाएगा

विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होगा स्टेशन

लखनऊ।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल विहारी वाजपेयी की परिकल्पना के अनुरूप निर्मित राजधानी लखनऊ के अत्याधुनिक गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जिम्मा निजी क्षेत्र को सौंपा जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के इस स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है। इसे अमौसी एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने के बाद अब इसे अमौसी की ही तर्ज पर निजी हाथों में सौंपने की योजना है। 

रेलवे प्रबंधन द्वारा इंटीग्रेटेड स्टेशन फैसिलिटी मैनेजमेंट सिस्टम (ISFMS) के तहत इसका निजीकरण किया जा रहा है। गोमती नगर स्टेशन पर रेलवे अब सिर्फ ट्रेन संचालन और सुरक्षा जैसी कोर गतिविधियों को अपने पास रखेगा। अन्य सभी यात्री सुविधाएं निजी कंपनियों के हवाले कर दी जाएंगी। टिकटिंग, साफ-सफाई से लेकर खानपान, वेटिंग रूम, विश्रामगृह, शौचालय और प्लेटफॉर्म पर यात्री सेवाओं का जिम्मा अब निजी ऑपरेटर संभालेंगे। गोमतीनगर स्टेशन को यह दर्जा रेलवे बोर्ड के एक हालिया आदेश के बाद मिला है।

पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम गौरव अग्रवाल ने बताया कि गोमतीनगर स्टेशन पर टिकटिंग, कामिर्शियल पार्किंग, खानपान, सिक्योरिटी आदि के काम निजी एजेंसी करेगी। प्लेटफॉर्म पर आरपीएफ तैनात रहेगी। ट्रेनों का संचालन रेलवे के हाथ में होगा। आरएलडीए निजी एजेंसी के चयन के लिए टेंडर करेगा।

रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक अनवर हुसैन ने इस संबंध में रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (RLDA), पूर्वोत्तर रेलवे और उत्तर रेलवे के महाप्रबंधकों को पत्र जारी किया है। आदेश के मुताबिक, अब RLDA यात्री सुविधाओं को चलाने के लिए निजी कंपनियों को आमंत्रित करेगा।
इन कंपनियों को नौ साल के लिए लाइसेंस जारी किया जाएगा, जिसमें तीन साल का विस्तार विकल्प भी होगा। आरएलडीए को इस प्रक्रिया से मिलने वाले लाइसेंस शुल्क का 15 प्रतिशत हिस्सा खुद के पास रखना होगा, जबकि बाकी 85% क्षेत्रीय रेलवे को ट्रांसफर किया जाएगा।

रेल प्रबंधन गोमतीनगर रेलवे स्टेशन को लखनऊ के मुख्य ट्रेन संचालन केंद्र के रूप में विकसित करने की भी योजना है। राजधानी में प्रमुख रूप से चारबाग और लखनऊ जंक्शन स्टेशन से अधिकांश ट्रेनों का संचालन होता है। अब वर्तमान में लखनऊ जंक्शन से चलने वाली कई प्रीमियम ट्रेनों को गोमतीनगर स्टेशन पर शिफ्ट किया जाएगा। इन ट्रेनों में पुष्पक एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस और डबलडेकर एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों को यहां शिफ्ट करने से लखनऊ जंक्शन पर होने वाले भीड़भाड़ और परिचालन दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।

यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए स्टेशन पर कई एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए एक विशिष्ट प्रणाली लागू की जाएगी, जिसके तहत आगमन फर्स्ट फ्लोर से होगा, जबकि निकासी ग्राउंड फ्लोर से की जाएगी। स्टेशन पर एक भव्य मॉल, आधुनिक एसी लाउंज, और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों वाला फूड प्लाजा भी होगा। इसके अलावा, यात्रियों और उनके वाहनों के लिए 775 वाहनों की क्षमता वाली एक बड़ी पार्किंग की व्यवस्था भी की जा रही है, जिससे यात्रियों को पार्किंग की समस्या से जूझना न पड़े। इन सुविधाओं से गोमतीनगर स्टेशन वास्तव में एक विश्वस्तरीय ट्रांजिट हब बन जाएगा।

Related to this topic: