प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

2024-25 में गूगल इंडिया का मुनाफा स्थिर

गूगल इंडिया का मुनाफा 2024-25 में स्थिर

भारत में गूगल का कारोबार मजबूत रहा। गूगल इंडिया ने FY 2024-25 में ₹1,436.9 करोड़ का मुनाफा कमाया, जो पिछले वर्ष के लगभग बराबर है।

गूगल इंडिया  का मुनाफा 2024-25 में स्थिर

Google Earnings |

स्टैंडअलोन प्रॉफिट लगभग ₹1,437 करोड़

दुनिया के सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन गूगल का भारत में कारोबार जानकारियां देने के साथ-साथ मोटी कमाई भी कर रहा है। गूगल इंडिया ने वित्त वर्ष 2024-25 में एकल आधार पर 1,436.9 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले साल की इसी अवधि के लगभग बराबर रहा। वित्त वर्ष 2025 में गूगल इंडिया का स्टैंडअलोन मुनाफा लगभग स्थिर रहकर ₹1,437 करोड़ रहा, जबकि परिचालन से होने वाला राजस्व 3.2 प्रतिशत घटकर ₹5,340 करोड़ रह गया। कंपनी ने पिछले वर्ष की समान अवधि में ₹1,425 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

कर्मचारी और कर व्यय बढ़ने से पड़ा असर

लाभ में स्थिरता का प्रमुख कारण राजस्व में कमी के साथ-साथ कर्मचारी और कर व्यय में बढ़ोतरी रही। कर्मचारी लाभ व्यय 7.8 प्रतिशत बढ़कर ₹2,146 करोड़ हो गया, जबकि कर व्यय में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। बाजार सूचना विश्लेषण संस्था टोफ्लर ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी के आधार पर बताया कि राजस्व में गिरावट और खर्च बढ़ने के कारण कंपनी के मुनाफे पर दबाव पड़ा।

टोफ्लर के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में गूगल इंडिया का परिचालन राजस्व ₹5,518 करोड़ था, जो 2024-25 में घटकर ₹5,340 करोड़ रह गया।

अन्य आय से बढ़ा कुल राजस्व

हालांकि, लगभग ₹776 करोड़ की अन्य आय के चलते गूगल इंडिया का कुल राजस्व सालाना आधार पर 3.2 प्रतिशत बढ़कर ₹6,116 करोड़ हो गया। कुल राजस्व में यह वृद्धि परिचालन आय में गिरावट के बावजूद दर्ज की गई। टोफ्लर के विश्लेषण के मुताबिक, गूगल इंडिया का नेट मार्जिन भी पिछले वर्ष की तुलना में घटा है। यह 24.06 प्रतिशत से घटकर 23.49 प्रतिशत रह गया।

कुल खर्च ₹4,136 करोड़

टोफ्लर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कंपनी का कुल खर्च ₹4,136 करोड़ रहा। वित्त वर्ष 2025 में कर्मचारी लाभ व्यय पिछले वर्ष के ₹1,989 करोड़ से बढ़कर ₹2,146 करोड़ हो गया।

कर व्यय में 22.6% की बढ़ोतरी

रिपोर्ट किए गए वित्तीय वर्ष के दौरान गूगल इंडिया का कुल कर व्यय सालाना आधार पर 22.6 प्रतिशत बढ़कर लगभग ₹543 करोड़ हो गया, जो एक वर्ष पहले ₹442 करोड़ से अधिक था। इस संबंध में गूगल इंडिया को भेजे गए ई-मेल प्रश्न का तत्काल कोई जवाब नहीं मिल सका।

यह भी पढ़े: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज 4-1 जीती

https://www.primenewsnetwork.in/india/india-beat-new-zealand-win-series-4-1/131426

 

Related to this topic: