प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

राजभवन तलाशी: बंगाल राजनीति में हड़कंप

राज्यपाल ने कराई राजभवन की तलाशी, बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप

पश्चिम बंगाल के राजभवन में जो कुछ हुआ, वह शायद देश में पहली बार हुआ हो। राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने खुद खड़े होकर राजभवन की राज्य पुलिस और केंद्रीय पुलिस बल से तलाशी कराई कि कहीं बम-बारूद तो नहीं है।

राज्यपाल ने कराई राजभवन की तलाशी बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप

Raj Bhavan Search Controversy |

पहली बार ऐसी घटना

पश्चिम बंगाल के राजभवन में जो कुछ हुआ, वह शायद देश में पहली बार हुआ हो। राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने खुद खड़े होकर राजभवन की राज्य पुलिस और केंद्रीय पुलिस बल से तलाशी कराई कि कहीं बम-बारूद तो नहीं है। वे उत्तर बंगाल के दौरे पर थे, लेकिन बीच में ही लौटकर आए और तलाशी की प्रक्रिया को अपनी मौजूदगी में पूरा करवाया। तलाशी के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।

कल्याण बनर्जी के आरोपों पर राज्यपाल का पलटवार

राज्यपाल बोस ने यह साफ कर दिया कि टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का आरोप पूरी तरह झूठा है। उन्होंने संकेत दिया कि वे सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं। राज्यपाल ने यह खुलासा नहीं किया कि क्या उन्होंने इस मुद्दे पर लोकसभा अध्यक्ष या मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बातचीत की है। उनका कहना है कि यह “गोपनीय” है।

टीएमसी का पलटवार—राज्यपाल पर ‘बचपना’ का आरोप

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यपाल द्वारा खुद तलाशी कराना “हास्यास्पद” और “बचपना” करार दिया। उनका कहना है कि वे अपने बयान के लिए किसी भी तरह की माफी नहीं मांगेंगे। राज्यपाल बोस ने पहले ही इस बात पर जोर दिया था कि कल्याण बनर्जी को अपने आरोप वापस लेकर माफी मांगनी चाहिए।

आखिर आरोप क्या था?

कल्याण बनर्जी ने एक सार्वजनिक सभा में राज्यपाल पर “भाजपा की भाषा बोलने” और “राजभवन में बम-बारूद मौजूद होने” का आरोप लगाया था। इसी बयान के बाद विवाद तेज हुआ और राज्यपाल ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए पूरी तलाशी करवाने के निर्देश दिए।

राजनीतिक घमासान—भाजपा और टीएमसी आमने-सामने

राज्यपाल और टीएमसी सांसद के बीच विवाद के बाद भाजपा ने कल्याण बनर्जी की कड़ी निंदा की और राज्यपाल के रुख का समर्थन किया। वहीं दूसरी ओर टीएमसी ने अपने सांसद का बचाव करते हुए कहा कि उनका बयान राज्यपाल के खिलाफ नहीं, बल्कि भाजपा की नीतियों के विरोध में था।

विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि यह विवाद जल्द खत्म होने वाला नहीं है। राज्यपाल की तलाशी कार्रवाई और संभावित कानूनी कदमों ने इसे और भी बड़ा मुद्दा बना दिया है।

 

यह भी पढ़े: रामनाथ गोयनका लेक्चर में बोले पीएम मोदी

https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-addressed-the-ramnath-goenka-lecture/97962

Related to this topic: