प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज

स्वस्थ और सक्रिय जीवन का संदेश लेकर देशभर में हुआ योग दिवस का भव्य आयोजन

पूरी दुनिया में आज 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन किया जा रहा है।

स्वस्थ और सक्रिय जीवन का संदेश लेकर देशभर में हुआ योग दिवस का भव्य आयोजन

Grand Yoga Day event was organized across the country |

नई दिल्ली। देश और दुनिया में रविवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" रखी गई, जिसका उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना है कि नियमित योगाभ्यास केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन और बेहतर जीवनशैली के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। बढ़ती उम्र के साथ स्वस्थ और सक्रिय जीवन बनाए रखने में योग की उपयोगिता को इस वर्ष विशेष रूप से केंद्र में रखा गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के रेड रोड पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास कर देशवासियों को स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया। शहर के प्रमुख स्थलों, जैसे मिलेनियम पार्क और प्रिंसेप घाट पर भी योग को लेकर तैयारियां की गई हैं। लोग बड़ी संख्या में योग सत्रों में भाग ले रहे हैं और योगाभ्यास कर रहे हैं।

 

जनरल एन एस राजा सुब्रमणि ने दिल्ली में किया योग

चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़ (CDS) जनरल एन एस राजा सुब्रमणि ने दिल्ली में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया।

अश्विनी वैष्णव और अर्जुन राम मेघवाल ने किया योग

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया।

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, अन्नपूर्णा पटेल, अनुराग ठाकुर और शायना एनसी ने किया योग

मुंबई में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, अन्नपूर्णा पटेल, बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर और शिवसेना नेता शायना एनसी ने योग किया।

एस. जयशंकर ने किया योग

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने 12वें सालाना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नेहरू पार्क में योग किया।

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया और अभिनेता अक्षय कुमार ने दिल्ली में किया योग

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया और अभिनेता अक्षय कुमार दिल्ली में 12वें सालाना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर में किया योग

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में किया योग

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में किया योग

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया।

भूपेंद्र पटेल ने मनसा में किया योग

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मनसा में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में किया योग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने किया योग

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया।

उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने ढाका में किया योग

बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ढाका में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के कार्यक्रम में शामिल हुए।

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अल्बर्ट हॉल में किया योग

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अल्बर्ट हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में योग किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एयर चीफ़ मार्शल एपी सिंह ने किया योग

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एयर चीफ़ मार्शल एपी सिंह ने मेघालय के शिलांग में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर में किया योग

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया।

नीरज चोपड़ा और शिल्पा शेट्टी ने किया गुरुग्राम में योग

ओलंपिक पदक विजेता जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी गुरुग्राम में 12वें सालाना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल हुए।

सीएम सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री लल्लन सिंह और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के साथ योग

केंद्रीय मंत्री लल्लन सिंह, सीएम सम्राट चौधरी और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पटना में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया।

सीएम योगी ने किया योग

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया। 

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने भी किया योग

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अगरतला में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया।

मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने का सबसे सरल और प्रभावी उपाय है।

इंदिरा गांधी स्टेडियम में बाबा रामदेव ने किया योग

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में योग गुरु बाबा रामदेव के नेतृत्व में विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया। हजारों लोगों ने एक साथ योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। बाबा रामदेव ने कहा, कि यदि योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाया जाए तो अनेक शारीरिक और मानसिक समस्याओं से बचा जा सकता है।

दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी परिसर में विशेष योग सत्र का आयोजन

वहीं गुजरात के कांडला स्थित दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी परिसर में भी विशेष योग सत्र आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजकों ने कहा कि योग कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने और तनाव कम करने का प्रभावी माध्यम है।

मुस्लिम समाज से योग को अपनाने की अपील

अखिल भारतीय मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने भी लोगों, विशेषकर मुस्लिम समाज से योग अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए लाभकारी अभ्यास है और इसे किसी धार्मिक दृष्टिकोण से नहीं बल्कि स्वास्थ्य के नजरिए से देखा जाना चाहिए।

भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है योग

भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर माने जाने वाले योग ने समय के साथ पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। हजारों वर्षों पुरानी यह परंपरा आज वैश्विक स्वास्थ्य आंदोलन का रूप ले चुकी है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का विज्ञान माना जाता है। इस वर्ष भी भारत सहित विश्व के विभिन्न देशों में लाखों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति और सकारात्मक सोच का संदेश दिया। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि योग को नियमित दिनचर्या में शामिल किया जाए तो यह न केवल जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम कर सकता है, बल्कि बढ़ती उम्र में भी व्यक्ति को सक्रिय, ऊर्जावान और आत्मनिर्भर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

मानस कुमार साहू ने रेत पर कलाकृति

ओडिशा के प्रसिद्ध रेत कलाकार मानस कुमार साहू ने पुरी में अपने स्टूडियो में रेत पर एक आकर्षक कलाकृति तैयार की।  इस विशेष रचना को उन्होंने लगभग आधे घंटे में बनाई। कलाकृति में योग को स्वस्थ जीवन और दीर्घायु का आधार बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगाभ्यास की झलक दिखाई है। इस कला के माध्यम से साहू ने लोगों को दैनिक जीवन में योग अपनाने और संतुलित जीवनशैली जीने का संदेश दिया।

वर्ष 2014 से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2014 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव स्वीकार किया था। भारत की पहल पर पारित इस प्रस्ताव को रिकॉर्ड संख्या में सदस्य देशों का समर्थन। 21 जून 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। तब से हर वर्ष दुनिया के अनेक देशों में बड़े पैमाने पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

यह भी पढ़ेंः भारत ने तीसरे वनडे में अफगानिस्तान के खिलाफ नौ विकेट से जीत दर्ज की

Related to this topic: