प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ग्रोक को एआई जनरेटेड अश्लील सामग्री हटाने का..

ग्रोक को एआई जनरेटेड अश्लील सामग्री हटाने का निर्देश

केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को नोटिस जारी कर एआई एप ग्रोक से बनाई जा रही अश्लील और गैर-कानूनी सामग्री तत्काल हटाने को कहा है।

ग्रोक को एआई जनरेटेड अश्लील सामग्री हटाने का निर्देश

ग्रोक को एआई जनरेटेड अश्लील सामग्री हटाने का निर्देश |

Central government : केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "एक्स" को नोटिस जारी कर एआई एप "ग्रोक" से बनाई जा रही अश्लील और गैर-कानूनी सामग्री तत्काल हटाने को कहा है। अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "एक्स" को आपत्तिजनक सामग्री, यूजर्स और अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई का भी निर्देश दिया है। उससे 72 घंटे में कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी गई है।

सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 और आईटी नियम, 2021 के तहत निर्धारित दायित्वों का पूरी तरह पालन न करने को लेकर भारत में एक्स के चीफ कंप्लायंस ऑफिसर को शुक्रवार को यह नोटिस भेजा है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि आपत्तिजनक सामग्री न हटाने पर कंपनी पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/usa-parliamentarian-write-umar-khalid/103379

Related to this topic: