प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • कानपुर: मेयर प्रमिला पांडेय के पुत्र बंटी पांडेय उर्फ अमित का तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, पिछले साल भी तलवार और फरसे से काटा था केक, अभी तक पुलिस और प्रशासन ने इस मामले में कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं की है
  • संभल: असमोली विधानसभा क्षेत्र के दारापुर गांव में आजाद समाज पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों लोगों ने SP छोड़ आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ली, पंचायत–विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया
  • इटावा: प्रेम संबंधों के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, आरोपी पत्नी वारदात के बाद अपनी नाबालिग बेटी को साथ लेकर प्रेमी संग फरार हो गई, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
  • संभल: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
  • यूपी बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- '11 फरवरी को पेश होगा बजट, आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी प्रस्तुत होगी, हम यूपी को बीमारूपन से ब्रेकथ्रू स्टेट तक लाए'
  • कानपुर: अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत का मामला, प्रसव के बाद नवजात बच्ची को वार्मर मशीन में रखा गया, मशीन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नवजात बच्चा पूरी तरह से झुलसा, बच्चे की मौके पर मौत
  • बस्ती: 2 दिन से लापता दरोगा का मिला शव, नदी में तैरता मिला लापता दरोगा अजय गौड़ का शव, बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में SSI के पद पर तैनात थे दरोगा अजय गौड़
  • संभल: प्रशासन ने काशीराम आवासीय कालोनी में आवासों को मुस्लिम समुदाय के कब्जों से मुक्त कराया, 50 से अधिक आवासों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पिछले 12 साल से किया हुआ था कब्जा
  • हाथरस: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के साथ पथराव भी किया, हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ पर लाठियां बरसाई

जीएसटी कटौती व कृषि आय से ऑटो में उछाल

जीएसटी में कटौती व कृषि आय में वृद्धि से ऑटो इंडस्ट्री में जबरदस्त उछाल

केन्द्र सरकार द्वारा हाल में जीएसटी दरों में राहत और ग्रामीण क्षेत्रों में मांग बढ़ने से दोपहिया, पैसेंजर और वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।

जीएसटी में कटौती व कृषि आय में वृद्धि से ऑटो इंडस्ट्री में जबरदस्त उछाल

Auto Industry Growth |

फाइनेंसिंग आसान, ग्राहकों का भरोसा बढ़ा

"फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म पीएल कैपिटल" ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अफोर्डेबिलिटी में सुधार, आसान फाइनेंसिंग विकल्पों और ग्राहकों के बेहतर सेंटीमेंट के चलते पैसेंजर वाहन, दोपहिया और वाणिज्यिक वाहनों की मांग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 20% से ज्यादा ग्रोथ

भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में वॉल्यूम के लिहाज से लगभग 20% से अधिक की उल्लेखनीय ग्रोथ दर्ज की है। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 2025 में 44.89 लाख से अधिक के सार्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। यह आंकड़ा 2024 में बिके 42,74,793 यात्री वाहनों की तुलना में पांच फीसदी अधिक है।

पैसेंजर वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स ने डाटा जारी करते हुए बताया कि यूटिलिटी वाहनों की बिक्री बीते साल फीसदी बढ़कर 29,54,279 इकाई पहुंच गई। एक साल पहले यह आंकड़ा 27,49,932 इकाई था। हालांकि, यात्री कारों की बिक्री में सालाना आधार पर मामूली 0.6 फीसदी की तेजी रही और कुल 13,79,884 कारें ही विकीं। वैन की विक्री 2024 के मुकाबले 1.1 फीसदी बढ़कर 1,55,554 इकाई पहुंच गई।  तीसरी तिमाही में बिक्री में मजबूत उछाल के कारण पैसेंजर वाहनों की इन्वेंट्री नवंबर में घटकर 45 दिन और दिसंबर में और कम होकर 38 दिन पर आ गई, जबकि पहले यह 55 दिन के स्तर पर थी।

छोटी कारों को मिला जीएसटी कटौती का सबसे ज्यादा फायदा

रिपोर्ट में बताया गया कि जीएसटी दरों में कटौती के बाद छोटी कारों को सबसे अधिक लाभ मिला है। हालांकि, एसयूवी की बिक्री लगातार मजबूत बनी हुई है और इस सेगमेंट में मांग में कोई कमी नहीं देखी गई।

दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी तेज बढ़त दर्ज की गई है। खासकर 150 सीसी और उससे ऊपर के सेगमेंट में मजबूत मांग के चलते कुछ मॉडलों में वेटिंग पीरिएड बढ़ गया है। दोपहिया वाहनों की बिक्री 2025 में करीब पांच फीसदी बढ़कर 2.05 करोड़ पहुंच गई। 2024 में 1,95,43,093 दोपहिया वाहन बिके थे। स्कूटर की बिक्री में सर्वाधिक 12.7 फीसदी की तेजी रही और कुल 75,23,678 इकाई बिके। मोटरसाइकिल की बिक्री 1.1 फीसदी बढ़कर 1,24,82,990 इकाई रही। मोपेड की बिक्री 4.1 फीसदी की गिरावट के साथ 4,93,971 इकाई रह गई। 

निर्यात में भी दो अंकों की बढ़त

बीते साल तिपहिया और वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री भी अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। 2025 में कुल 7,88,429 तिपहिया वाहन बिके। यह आंकड़ा 2024 में बिके 7,28,670 इकाइयों से 8 फीसदी अधिक है। वाणिज्यिक वाहनों सेगमेंट में बिक्री भी सालाना आधार पर 8 फीसदी बढ़कर 10,27,877 इकाई पहुंच गई। 2024 में यह आंकड़ा 9,54,051 इकाई था। वाणिज्यिक वाहनों की वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में  तेजी के शुरुआती संकेत देखने को मिले।  मानसून के लंबे मौसम के बाद निर्माण और खनन गतिविधियों में आई तेजी से इस सेगमेंट को समर्थन मिला। सियाम के मुताबिक, दिसंबर, 2025 में यात्री वाहनों की थोक बिक्री सालाना आधार पर 26.8 फीसदी बढ़कर 3,99,216 इकाई पहुंच गई। यह बीते साल में सर्वाधिक मासिक बिक्री है। 2024 में 3,14,934 यात्री वाहन बिके थे।

2025 ऑटो इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक साल

रिपोर्ट के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में खरीफ की अच्छी फसल और रबी की बेहतर बुआई से किसानों की आय और नकदी प्रवाह मजबूत हुआ है। इसके परिणामस्वरूप शुरुआती स्तर के वाहनों और ट्रैक्टरों की मांग में वृद्धि हुई है। सियाम ने कहा, घरेलू बिक्री के साथ वाहन निर्यात के मामले में भी 2025 उद्योग के लिए अच्छा रहा। 2024 की तुलना में बीते साल देश से सभी श्रेणी के वाहनों के निर्यात में दहाई अंकों की वृद्धि दर्ज की गई।

सियाम अध्यक्ष शैलेश चंद्रा ने बताया कि वाहन उद्योग के लिए 2025 एक ऐतिहासिक वर्ष रहा। साल की शुरुआत धीमी रही और उद्योग आपूर्ति पक्ष की चुनौतियों से जूझता रहा। आयकर राहत, रेपो दर में लगातार कटौती और जीएसटी 2.0 के लागू होने सहित कई संरचनात्मक नीतिगत सुधारों ने सकारात्मक मांग के माहौल की नींव रखी। जीएसटी दरों में कटौती से वाहन सस्ते हुए और इस उद्योग को नई रफ्तार मिली।

यह भी पढ़े: राहुल के शतक पर भारी न्यूजीलैंड, भारत हारा

https://www.primenewsnetwork.in/india/rahul-century-in-vain-nz-beat-india/104929


 

Related to this topic: