ग्वालियर। यहां के जया आरोग्य (जेएएच) सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में डाक्टर ने नर्सिंग अधिकारी से नौकरी के लिए कंप्रोमाइज करने की बात कही। बुरी नियत से उसका हाथ पकड़ा।
नर्स से बोला एचओडी, नौकरी के लिए कंप्रोमाइज करना होगा
ग्वालियर के सरकारी अस्पताल का मामला
हाथ पकड़ा, अपशब्द कहे
दो डाक्टर के खिलाफ एफआईआर
प्राइम न्यूज नेटवर्क
ग्वालियर। यहां के जया आरोग्य (जेएएच) सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में डाक्टर ने नर्सिंग अधिकारी से नौकरी के लिए कंप्रोमाइज करने की बात कही। बुरी नियत से उसका हाथ पकड़ा। नर्स ने जब हाथ छुड़ाया तो उसे जातिगत अपशब्द कहे। घटना मंगलवार दोपहर 12 बजे की है। विभाग प्रमुख के कक्ष की घटना है। पीड़ित ने मामले की शिकायत कंपू थाना में की है। पुलिस ने नेफ्रोलाजी विभाग के एओडी डा. शिवम यादव और सुपरिंटेंडेट गिरजा शंकर गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित (27) ग्वालियर के घाटीगांव सिमरिया टांका इलाके में एक गांव की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया, नेफ्रेलाजी विभाग के एचओडी डा. शिवम यादव के चैंबर में अपने दोस्त के आवेदन पर मार्क कराकर रिसीविंग लेने गई थी। इस दौरान डा. यादव ने कहा कि जब तक तुम मेरी और डा गिरजा शंकर गुप्ता की बात नहीं मानोगी, तब तक ऐसे ही परेशान होती रहोगी। तम्हें नौकरी करनी है तो कंप्रोमाइज करना पड़ेगा। नहीं तो हम तुम्हें ऐसी जगह भेज देगे जहां तुम्हारे लिए काम करना मुश्किल हो जाएगा।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि डा. शिवम ने कहा तुम डा. गिरजा शंकर को खुश रखो। वो तुम्हारे मेडिकल सुपरिटेडेंट हैं। वही करो, जो वे कहते हैं। इतना कहते ही उन्होंने नर्सिंग आफिसर का हाथ पकड़ लिया। महिला ने किसी तरह अपना हाथ छुड़ाया और बाहर की ओर भागी। इसपर डाक्टर ने जातिगत अपशब्द कहे। फिर बोले, जहां चाहो शिकयत कर लो, कोई मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
नर्सिग आफिसर ने घटना की जानकारी अपने माता पिता को फोन पर दी। फिर शाम को कंपू थाना जाकर मामले की शिकायत की।
इस बीच, आरोपी एचओडी डा. शिवम यादव ने कहा, जिस महिला ने आरोप लगाया है, उसका दो दिन पहले विभाग बदला गया था। इसे लेकर वह नाराज है और बेबुनियाद आरोप लगा रही है। उधर, टीआई अमर सिंह सिकरवार ने कहा, महिला कर्मचारी ने दो डाक्टर के खिलाफ आरोप लगाये हैं। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।