प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • कानपुर: मेयर प्रमिला पांडेय के पुत्र बंटी पांडेय उर्फ अमित का तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, पिछले साल भी तलवार और फरसे से काटा था केक, अभी तक पुलिस और प्रशासन ने इस मामले में कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं की है
  • संभल: असमोली विधानसभा क्षेत्र के दारापुर गांव में आजाद समाज पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों लोगों ने SP छोड़ आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ली, पंचायत–विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया
  • इटावा: प्रेम संबंधों के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, आरोपी पत्नी वारदात के बाद अपनी नाबालिग बेटी को साथ लेकर प्रेमी संग फरार हो गई, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
  • संभल: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
  • यूपी बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- '11 फरवरी को पेश होगा बजट, आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी प्रस्तुत होगी, हम यूपी को बीमारूपन से ब्रेकथ्रू स्टेट तक लाए'
  • कानपुर: अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत का मामला, प्रसव के बाद नवजात बच्ची को वार्मर मशीन में रखा गया, मशीन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नवजात बच्चा पूरी तरह से झुलसा, बच्चे की मौके पर मौत
  • बस्ती: 2 दिन से लापता दरोगा का मिला शव, नदी में तैरता मिला लापता दरोगा अजय गौड़ का शव, बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में SSI के पद पर तैनात थे दरोगा अजय गौड़
  • संभल: प्रशासन ने काशीराम आवासीय कालोनी में आवासों को मुस्लिम समुदाय के कब्जों से मुक्त कराया, 50 से अधिक आवासों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पिछले 12 साल से किया हुआ था कब्जा
  • हाथरस: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के साथ पथराव भी किया, हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ पर लाठियां बरसाई

इस साल इन्हें मिलेगा पद्म सम्मान

इस साल इन्हें मिलेगा पद्म सम्मान, देखें ये हैं नाम

Padma Awards 2026 : पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा हो गई है. इसमें साहित्य, शिक्षा, सेवा, चिकित्सा कला और जनकल्याण के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों..

इस साल इन्हें मिलेगा पद्म सम्मान देखें ये हैं नाम

इस साल इन्हें मिलेगा पद्म सम्मान, देखें ये हैं नाम |

Padma Awards 2026 : पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा हो गई है. इसमें साहित्य, शिक्षा, सेवा, चिकित्सा कला और जनकल्याण के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सम्मानित किया जाएगा. पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शख्सियतों के नाम सामने आ गए हैं.

45 शख्सियतों के नाम

गुजरात के धार्मिकलाल चुन्नीलाल पंड्या, उत्तर प्रदेश के चिरंजी लाल यादव, छत्तीसगढ़ के बुदरी थाती, ओडिशा के चरण हेम्ब्रम को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा, मध्य प्रदेश के भगवदास रैकवार और जम्मू कश्मीर के बृज लाल भट, कर्नाटक के अंके गौड़ा और महाराष्ट्र की आर्मिडा फर्नांडीज को पद्म पुरस्कार मिलेगा.

अंके गौड़ा, आर्मिडा फर्नांडीज, भगवान दास रायकवार, भिकल्या लाडक्या ढिंडा, बृज लाल भट्ट, बुधरी ताती, चरण हेम्ब्रम, चिरंजी लाल यादव, धार्मिक लाल चुन्नी लाल पांड्या, गफरुद्दीन मेवाती जोगी, हैली वार, इंदरजीत सिंह सिद्धू, के. पाजनिवेल, कैलाश चंद्र पंत, खेम राज सुंद्रियाल, कोल्लक्कायिल देवकी अम्मा, कुमारस्वामी थंगराज, महेंद्र कुमार मिश्रा, मीर हाजीभाई कासंभाई, मोहन नागर, नरेश चंद्र देव वर्मा, निलेश विनोदचंद्र मंडलेवाला.

इसके अलावा, नूरुद्दीन अहमद, ओथुवार तिरुथानी स्वामिनाथन, पद्मा गुरमेट, पोखिला लेकथेपी, पुन्नियामूर्ति नटेसन, आर. कृष्णन, रघुपत सिंह, रघुवीर तुकाराम खेड़कर, राजस्थापति कालीअप्पा गौंडर, रामा रेड्डी मामिडी, रामचंद्र गोडबोले और सुनीता गोडबोले, सांग्युसांग एस. पोंगेनर, शफी शौक, श्रीरंग देवबा लाड, श्याम सुंदर, सिमांचल पात्रो, सुरेश हनगावड़ी, तगा राम भील, तेची गुबिन, तिरुवारूर भक्तवत्सलम, विश्व बंधु, युमनाम जात्रा सिंह को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/tejashwi-yadav-appointed-rjd-executive-president-rohini-acharya-says/130514

Related to this topic: