नेपाल के PM बालेन्द्र शाह से भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव की मुलाकात, भारत-नेपाल संबंधों, द्विपक्षीय सहयोग और विकास साझेदारी को मजबूत करने पर हुई अहम चर्चा।
काठमांडू (नेपाल)। नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने सिंहदरबार स्थित PMO में प्रधानमंत्री बालेनद्र शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस उच्च-स्तरीय राजनयिक बातचीत के दौरान द्विपक्षीय संबंधों और विकास साझेदारी पर मुख्य रूप से चर्चा हुई। राजनयिक बातचीत के मूल उद्देश्यों के बारे में बताते हुए नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने बैठक के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए एक बयान जारी किया।
भारत-नेपाल संबंधों को मजबूत करने पर जोर
PMO ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आज सिंहदरबार में नेपाल के प्रधानमंत्री बालेनद्र शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर, नेपाल-भारत संबंधों को और मजबूत करने, द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने और दोनों देशों के आपसी लाभ के लिए विकास साझेदारी को बढ़ाने पर चर्चा हुई।"
प्रधानमंत्री मोदी की ओर से दी गईं शुभकामनाएं
इस द्विपक्षीय संपर्क को और आगे बढ़ाते हुए, राजदूत श्रीवास्तव ने भी इस मुलाकात पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने उच्च-स्तरीय राजनयिक शुभकामनाओं के आदान-प्रदान और मजबूत बहुआयामी संबंधों को विकसित करने के प्रति आपसी प्रतिबद्धता पर जोर दिया। राजदूत श्रीवास्तव ने 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा, "आज सुबह नेपाल के प्रधानमंत्री से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। प्रधानमंत्री मोदी जी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं। भारत-नेपाल की मजबूत और बहुआयामी साझेदारी को और गहरा करने पर सार्थक और उपयोगी चर्चा हुई।"
दोनों देशों के बीच लंबी दोस्ती का नया अध्याय
इस मुलाकात से नई दिल्ली और काठमांडू दोनों देशों की अपनी दीर्घकालिक मित्रता को मजबूत करने और आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोगात्मक पहलों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है। नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने सिंहदरबार में नेपाल की मंत्रिपरिषद के साथ भी मुलाकात की। भारतीय राजदूत और नेपाली प्रधानमंत्री के बीच यह बैठक लगभग एक घंटे तक चली।
शाह ने तोड़ी पुरानी परंपरा, की पहली द्विपक्षीय बैठक
लगभग चार महीने पहले पदभार संभालने के बाद शाह की यह पहली बार है जब उन्होंने किसी विदेशी राजनयिक से आमने-सामने द्विपक्षीय वार्ता की है। इससे पहले शाह राजदूतों के साथ एकल-प्रतिनिधि बैठकों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते थे और समूह वार्ता को प्राथमिकता देते थे। श्रीवास्तव से मुलाकात के बाद शाह आज बाद में चीनी राजदूत झांग माओमिंग के साथ एक अलग बैठक करेंगे और उसके बाद कल मंगलवार को अमेरिकी चार्ज डी'अफेयर्स स्कॉट अर्बोम से मुलाकात करेंगे।
(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)
यह भी पढ़ें: सुगम यात्रा को लेकर परिवहन मंत्री का बड़ा बयान, भारत-नेपाल के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर