प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हाईवे प्रोजेक्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी

हाईवे प्रोजेक्ट के नाम पर गाड़ियां लेकर गिरवी पर रख देता था आरोपी, गिरफ्तार ठगी की रकम करोड़ों में

ग्वालियर। यहां हाईवे प्रोजेक्ट में गाड़ियां अटैच कराने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी अभय भदौरिया को गिरफ्तार किया है।

हाईवे प्रोजेक्ट के नाम पर गाड़ियां लेकर गिरवी पर रख देता था आरोपी गिरफ्तार ठगी की रकम करोड़ों में

Highway Project |

ग्वालियर यहां हाईवे प्रोजेक्ट में गाड़ियां अटैच कराने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी अभय भदौरिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि वह लोगों से हाईवे प्रोजेक्ट में गाड़ियां लगाने का झांसा देकर उनकी महंगी और लग्जरी गाड़ियां  कब्जे में ले लेता था और बाद में उन्हें चोरी-छिपे गिरवी रख देता था।

झांसा देता था, प्रोजेक्ट में गाड़ी अटैच करने से मिलेगा अच्छ पैसा

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को हाईवे प्रोजेक्ट से जुड़ा प्रभावशाली व्यक्ति बताता था। वह वाहन मालिकों से कहता था कि उनकी गाड़ियों को प्रोजेक्ट में अटैच कराया जाएगा, जिससे उन्हें अच्छा किराया मिलेगा। इसी भरोसे में लोग अपनी कीमती कारें और एसयूवी उसे सौंप देते थे।

लग्जरी गाड़ियां गिरवी रखा और हड़प ली रकम

आरोप है कि गाड़ियां मिलने के बाद आरोपी ने न तो उन्हें प्रोजेक्ट में लगाया और न ही वाहन मालिकों को भुगतान किया। इसके बजाय उसने कई लग्जरी गाड़ियों को अलग-अलग जगहों पर गिरवी रखकर मोटी रकम हासिल कर ली। ठगी की कुल रकम करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

शिकायत के बाद खुला पूरा मामला

फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित भास्कर शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच के दौरान पुलिस को कई अन्य पीड़ितों के बारे में भी जानकारी मिली, जिनकी गाड़ियां इसी तरह हड़पी गई थीं।

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

पुलिस ने आरोपी अभय भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में और भी पीड़ितों के नाम सामने आ सकते हैं। साथ ही गिरवी रखी गई गाड़ियों को बरामद करने की कार्रवाई भी की जा रही है।

पुलिस ने लोगों से की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रोजेक्ट या काम के नाम पर अपनी गाड़ियां या अन्य कीमती संपत्ति सौंपने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें और लिखित समझौता जरूर करें।

यह भी पढ़े: भारत ने रूसी तेल खरीद रोकने का वादा

https://www.primenewsnetwork.in/india/india-promises-to-halt-russian-oil-buys/131888

Related to this topic: