प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आम चुनाव नहीं लड़ेगी उनकी पार्टी

ओली ने कहा - आम चुनाव नहीं लड़ेगी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी, नेपाल में अगले साल मार्च में होने हैं चुनाव

Nepal : नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी आम चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी.

ओली ने कहा - आम चुनाव नहीं लड़ेगी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी नेपाल में अगले साल मार्च में होने हैं चुनाव

ओली ने कहा - आम चुनाव नहीं लड़ेगी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी, नेपाल में अगले साल मार्च में होने हैं चुनाव |

Nepal : नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी आम चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी। ये चुनाव अगले साल मार्च में होने हैं। ओली के इस बयान पर राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने असंतोष जताया है।
बौद्धिक समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ को शीतल निवास में बातचीत के दौरान राष्ट्रपति पौडेल ने कहा कि प्रमुख विपक्षी दल का चुनाव से दूर रहना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए उचित संकेत नहीं है।

बैठक में शामिल एक सदस्य ने कहा कि ओली के चुनाव न लड़ने के निर्णय से राष्ट्रपति पौडेल असंतुष्ट थे। चर्चा के दौरान राष्ट्रपति पौडेल ने यह भी याद दिलाया कि उन्होंने सुशीला कार्की को प्रधानमंत्री नियुक्त करने का निर्णय भी ओली की सिफारिश पर किया था।

प्रमुख नेताओं ने जताया विरोध

ओली की इस घोषणा का उपाध्यक्ष युवराज ज्ञवाली और अष्टलक्ष्मी शाक्य ने विरोध किया है। दोनों नेताओं ने कहा कि पार्टी को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से अलग नहीं रहना चाहिए। इसके चलते बैठक में कुछ समय के लिए हलचल मच गई।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/worshiping-lord-yama-and-offering-lamps-eliminates-the-fear/94626

Related to this topic: