प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पुलिस कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या की कोशिश

पुलिस कॉन्स्टेबल ने सर्विस पिस्टल से किया आत्महत्या का प्रयास

हैदराबाद पुलिस कमिश्नर के गनमैन के रूप में तैनात एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने रविवार को हयात नगर स्थित अपने घर पर जान देने की कोशिश की।

पुलिस कॉन्स्टेबल ने सर्विस पिस्टल से किया आत्महत्या का प्रयास

Hyderabad Police constable attempts suicide with service pistol |

हैदराबाद। हैदराबाद पुलिस कमिश्नर के गनमैन के रूप में तैनात एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने रविवार को हयात नगर स्थित अपने घर पर जान देने की कोशिश की।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे, सिटी सिक्योरिटी विंग (CSW) के एक पुलिस कॉन्स्टेबल, जो हयात नगर के निवासी हैं, ने अपने आवास पर अपनी सर्विस पिस्टल से अपने सिर के पिछले हिस्से में गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

अधिकारी ने आगे बताया कि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/air-quality-worsens-in-delhi-aqi-recorded-at-438/101978

दिल्ली में वायु गुणवत्ता हुई और खराब, AQI 438 पर रिकॉर्ड

Related to this topic: