प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लखनऊ: BSP सवर्ण वोटों के साथ लाने की बना रही रणनीति, BSP को सवर्ण वोटों के जरिए ही 2027 जीत मिलने की उम्मीद, ब्राह्मण वोटों पर BSP सुप्रीमो मायावती का खास फोकस
  • वाराणसी: पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के दिशा-निर्देशों पर कैंट स्टेशन के सामने चलाया गया ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’, 15 वाहन सीज, 25 का हुआ चालान
  • रायबरेली: एक सप्ताह पूर्व क्रिकेट मैदान में हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो में बैट से निर्दयता से पीटने की तस्वीरें सामने आई, मामले में 6 नामजद समेत 2-3 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
  • मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसा, स्कूटी और बाइक के बीच हुई टक्कर, हादसे में 3 लोग घायल, सड़क क्रॉस करने के दौरान हुई टक्कर
  • आजमगढ़: पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोतस्कर गोली लगने से घायल, दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस, पिकअप वाहन और गोवंश बरामद
  • मुजफ्फरनगर: पुलिस ने स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करने वाले मनचले को गिरफ्तार किया, आरोपी के पास से 5 किलो गांजा बरामद
  • बहराइच: कतर्नियाघाट इलाके में तेंदुए के हमले में 6 साल की मासूम की मौत, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल
  • गाजियाबाद: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 के बीच बने इलेक्ट्रिक पैनल रूम में अचानक लगी आग, RPF और GRP की टीम मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
  • कानपुर: दबंगों से प्रताड़ित होकर युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, शुभम कटियार नाम के युवक परिवार को लगातार कर रहा था परेशान, पीड़ित ने पुलिस पर पुराने मामले में कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप

ICC का अल्टीमेटम: 24 घंटे में भारत दौरा तय

बांग्लादेश को ICC का अल्टीमेटम, 24 घंटे में तय करें भारत में खेलना है या नहीं

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की टी20 वर्ल्ड कप के मैच भारत से बाहर करवाने की मांग को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एकबार फिर से खारिज कर दिया है।

बांग्लादेश को icc का अल्टीमेटम 24 घंटे में तय करें भारत में खेलना है या नहीं

ICC ultimatum |

ICC का सख्त रुख, 24 घंटे का अल्टीमेटम

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की टी20 वर्ल्ड कप के मैच भारत से बाहर करवाने की मांग को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एकबार फिर से खारिज कर दिया है। ICC ने BCB को अपनी भागीदारी कन्फर्म करने के लिए 24 घंटे दिए हैं। अगर बांग्लादेश भारत में खेलने से मना करता है, तो ICC उनकी जगह स्कॉटलैंड की टीम को चुन लिया जाएगा। बांग्लादेश अपने क्रिकेटर मुस्तफिजुर को फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) से बाहर किये जाने के बाद से ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 वेन्यू बदलने की मांग पर अड़ा हुआ है।  टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेन्यू बदलने की बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की मांग को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ठुकरा दिया है। ICC ने साफतौर पर कहा है कि बांग्लादेश को वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आना ही होगा। बांग्लादेश को दोबारा सोचने और भारत जाने के लिए राजी होने के लिए एक दिन का समय दिया गया है। अगर वे भारत आने से मना करते हैं तो बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड की टीम टूर्नामेंट में खेलेगी।

ICC बोर्ड मीटिंग में हुआ फैसला

आईसीसी बोर्ड की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। बैठक में सभी सदस्य शामिल थे। ICC ने बैठक में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्वतंत्र सुरक्षा आकलन, व्यापक वेन्यू-स्तरीय सुरक्षा योजनाएं, और मेजबान अधिकारियों से औपचारिक आश्वासन आदि मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक के बाद यह तय किया गया कि भारत में बांग्लादेश टीम की सुरक्षा के लिए कोई खतरा नहीं है। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की टीम ग्रुप सी में है। उसे ग्रुप चरण के चारों मैच भारत में खेलने हैं। पहले तीन कोलकाता में और एक मुंबई में होना है। तय शिड्यूल के अनुसार उसे कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 7 फरवरी को वेस्टइंडीज, 9 फरवरी को इटली और 14 फरवरी को  इंग्लैंड से मुकाबला करना है। इसके बाद बांग्लादेश का 17 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल से मुकाबला होना है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी सरकार के समर्थन से भारत जाने से इनकार कर दिया है और उसके मैच श्रीलंका में कराने की मांग की है। इतना ही नहीं, बांग्लादेश ने आईसीसी से ग्रुप बदलने की भी मांग की थी जिससे उसके मैच शिफ्ट हो सकें। 

पाकिस्तान ने किया बांग्लादेश का समर्थन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बांग्लादेश के सुर में सुर मिलाते हुए सुरक्षा कारणों से भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलने से बांग्लादेश के इनकार का समर्थन किया है। पाक ने ICC को भेजे गए एक पत्र में बांग्लादेश के मैचों की मेजबानी करने की पेशकश की है। ICC और BCB के बीच इस मसले पर कई बार बात हो चुकी है। लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। मगर आईसीसी ने उनकी सारी मांगों को खारिज कर दिया है। आईसीसी के निर्णय के अनुसार अगर बांग्लादेश इस बड़े इवेंट से हट जाता है, तो उम्मीद है कि स्कॉटलैंड उसकी जगह लेगा। यह टीम टी20 इंटरनेशनल में 14वें नंबर पर है और पहले से क्वालीफाई न करने वाली सबसे ऊंची रैंक वाली टीम है।

स्कॉटलैंड को मिल सकता है बड़ा मौका

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अपने बयान में साफ कहा, "भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के दौरान बांग्लादेश के मैच तय कार्यक्रम के अनुसार होंगे। सिक्योरिटी असेसमेंट और इंडिपेंडेंट रिव्यू से पता चलता है कि भारत में बांग्लादेशी खिलाड़ियों, मीडिया, अधिकारियों और फैन्स को कोई खतरा नहीं है।"

मालूम हो कि भारत और बांग्लादेश के बीच बिगड़ते रिश्तों के कारण देश में उठते विवाद और प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर को IPL 2026 टीम से हटाने का निर्देश दिया था। जिसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भारत में सुरक्षा का हवाला देते हुए वहां मैच खेलने से मना कर दिया।

यह भी पढ़े: सतह गति का जलवायु पर बड़ा असर

https://www.primenewsnetwork.in/india/surface-motion-impacts-climate-far-more/105821

 


 

Related to this topic: