PM Modi in Arrah : पीएम मोदी ने रविवार को कहा कि RJD ने कांग्रेस की कनपट्टी पर कट्टा रखकर CM पद चोरी कर लिया, घोषणा करवाकर रहे. अगर RJD बिहार में 'जंगलराज' और तुष्टिकरण की राजनीति लाई..
आरा में PM मोदी बोले - RJD ने कांग्रेस की कनपट्टी पर कट्टा रखकर CM पद चोरी कर लिया |
PM Modi in Arrah : पीएम मोदी ने रविवार को कहा कि RJD ने कांग्रेस की कनपट्टी पर कट्टा रखकर CM पद चोरी कर लिया, घोषणा करवाकर रहे. अगर RJD बिहार में 'जंगलराज' और तुष्टिकरण की राजनीति लाई तो कांग्रेस की पहचान सिखों के नरसंहार से जुड़ी है. यह 1 और 2 नवंबर 1984 की बात है. वे आरा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने RJD और कांग्रेस पर हमला बोला है.
उन्होंने कहा कि आज 2 नवंबर है. कांग्रेस के लोगों ने 1 और 2 नवंबर 1984 को दिल्ली और देश के कई अन्य हिस्सों में सिख नरसंहार को अंजाम दिया था. आज भी कांग्रेस अपनी पार्टी में सिख नरसंहार के दोषियों को पूरे सम्मान के साथ नए पद दे रही है. उन्हें बढ़ावा दे रही है. कांग्रेस हो या राजद, उन्हें अपने पापों का कोई पछतावा नहीं है. कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुसंस्कार, कुशासन और करप्शन.
'कांग्रेस, RJD में घमासान'
पीएम मोदी ने कहा कि आज विकसित बिहार के संकल्प के साथ पूरा NDA एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस, RJD में घमासान मचा हुआ है. नामांकन वापस लेने से एक दिन पहले बिहार में बंद कमरे में गुंडागर्दी का खेल खेला गया था. कांग्रेस नहीं चाहती थी कि CM पद पर RJD के नेता का नाम तय हो, लेकिन RJD ने मौका छोड़ा नहीं.
'NDA सरकार की नीतियों का परिणाम'
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पीएम किसान सम्मान निधि के तहत छोटे किसानों को 6,000 रुपये देती है. बिहार की नई NDA सरकार अपनी ओर से इस राशि में 3,000 रुपये और बढ़ाने जा रही है. बिहार में पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए बिहार दुग्ध मिशन की घोषणा की गई. एक समय था, जब बिहार दूसरे राज्यों से मछली आयात करता था, लेकिन NDA सरकार की नीतियों का परिणाम है कि अब बिहार दूसरे राज्यों को मछली भेजता है और मछली बेचता है.
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार देश की सबसे बड़ी युवा आबादी वाले राज्यों में से एक है, इसलिए NDA बिहार में शिक्षा और कौशल पर बहुत जोर दे रहा है. हमारा संकल्प है कि बिहार का युवा बिहार में ही काम करेगा, बिहार का नाम करेगा. इसके लिए हमने आने वाले वर्षों में एक करोड़ रोजगार देने की घोषणा की है और यह सिर्फ घोषणा नहीं है, यह कैसे होगा? इसकी योजना भी जनता के सामने रखी गई है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/mithun-chakraborty-said-that-minority-community-members-need-not-fear-sir/96277