प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बिहार में बोले असम के मुख्यमंत्री बिस्वा सरमा..

'ओसामा बिन लादेन तो गया, अब ये कौन है?..', बिहार में बोले असम के मुख्यमंत्री बिस्वा सरमा

Bihar Election : असम के मुख्यमंत्री बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि मेरी थोड़ी हिंदी ढीली है, लेकिन फिर भी बोलने की कोशिश करूंगा. असम में मां कामख्या हैं, माई का आशीर्वाद यहां भी बना रहे. रघुनाथपुर..

ओसामा बिन लादेन तो गया अब ये कौन है बिहार में बोले असम के मुख्यमंत्री बिस्वा सरमा

'ओसामा बिन लादेन तो गया, अब ये कौन है?..', बिहार में बोले असम के मुख्यमंत्री बिस्वा सरमा |

Bihar Election : असम के मुख्यमंत्री बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि मेरी थोड़ी हिंदी ढीली है, लेकिन फिर भी बोलने की कोशिश करूंगा. असम में मां कामख्या हैं, माई का आशीर्वाद यहां भी बना रहे. रघुनाथपुर नाम ही शुभ है और यह भूमि देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र बाबू की कर्मभूमि रही है. सीएम बिस्वा सरमा ने सीवान में जनसभा को संबोधित किया. यहां उन्होंने एक विवादित बयान दिया है. इस दौरान उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी ओसामा शहाब का बिना नाम लिए हमला बोला है. बिस्वा सरमा ने उनकी तुलना ओसामा बिन लादेन से की. 

असम के मुख्यमंत्री बिस्वा सरमा ने कहा कि मुझे पार्टी ने यहां भेजा, मैंने सोचा राम-सीता मिलेंगे, लेकिन लोगों ने कहा, ओसामा भी है. मैंने पूछा, ओसामा बिन लादेन तो गया, अब ये कौन है? लोगों ने कहा, वैसा ही छोटा ओसामा है, इसलिए इस चुनाव में हमें ऐसे ओसामा को खत्म करना होगा.

सीएम बिस्वा सरमा ने कहा कि पिता का नाम शहाबुद्दीन है, जिसने मर्डर में गिनीज रिकॉर्ड बनाया. अगर इसे यहीं नहीं रोका गया तो ये पूरे देश में फैल जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि घुसपैठियों को वोट देने का अधिकार नहीं है. राहुल गांधी ने इनके लिए यात्रा निकाली थी, लेकिन बिहार की वोटर लिस्ट से ऐसे घुसपैठियों को बाहर कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि जब देश में हिन्दू जग जाएगा तो कोई ओसामा या औरंगजेब के सामने नहीं टिक पाएगा.

दो चरणों में चुनाव होंगे

चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी. दो चरणों में चुनाव होंगे, पहले चरण में 18 जिलों के 121 सीटों पर होगी. इसमें गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर शामिल है. दूसरे चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर होगी. इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी, चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया, कशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास शामिल है.

 

सीएम योगी का बयान

सीएम योगी ने सीवान के रघुनाथपुर में कहा था कि जब रघुनाथपुर आया. आरजेडी ने यहां से जो प्रत्याशी दिया है वह अपनी खानदानी आपराधिक पृष्ठभूमि के लिए पूरे क्षेत्र नहीं पूरे देश और दुनिया में कुख्यात रहा है. नाम भी देखो, जैसा नाम वैसा काम, बहनों और भाइयों, इसलिए तो मैं कहता हूं. यूपी के अंदर हमने एक बात कही कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस और जीरो टॉलरेंस के प्रति आप देख रहे होंगे कि आरजेडी और उनके लोग राम मंदिर का विरोध कर रहे हैं. बता दें कि सीवान में 8 विधानसभा सीटें हैं. 

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/india-supports-gaza-peace-plan-says-s-jaishankar-in-meeting-with-israeli-foreig/96504

 

India-Israel : विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को कहा, हमारे रणनीतिक सहयोग को देखते हुए क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी अत्यंत महत्वपूर्ण है. कुछ बहुपक्षीय पहलें ऐसी हैं, जिनमें हम दोनों की गहरी रुचि है. विदेश मंत्री एस जयशंकर और इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार के बीच बैठक हुई. एस जयशंकर इस बैठक को संबोधित कर रहे थे.  

Related to this topic: